Virat Kohli MS Dhoni RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने करिश्माई कमबैक करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस जीत के बाद जहां एक ओर आरसीबी के खिलाड़ियों और फैंस के चेहरे पर खुशी आई, तो वहीं सीएसके के फैंस उदास हो गए।
आईपीएल ने शेयर किया वीडियो
आईपीएल के एक्स हैंडल से इस मैच के बाद का वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही यश दयाल आखिरी गेंद डालते हैं। पूरी टीम दौड़ती हुई आती है। विराट कोहली चिर-परिचित अंदाज में अपना अग्रेशन दिखाते हैं। वहीं उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी झूम उठती हैं। अनुष्का के चेहरे पर इस जीत के इमोशन साफ देखे जा सकते हैं।
इसके बाद विराट कोहली फाफ डु प्लेसिस को जोर से गले लगा लेते हैं। वहीं एमएस धोनी के फैंस काफी निराश दिखते हैं। खुद डगआउट में बैठे एमएस धोनी के चेहरे पर भी मायूसी साफ नजर आती है। वह आंखें बंद करते नजर आते हैं। धोनी का मायूस चेहरा देख फैंस भी दुखी हो गए।
दोनों बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन
विराट और धोनी के प्रदर्शन की बात की जाए तो दोनों ही खिलाड़ियों ने बल्लेबाज के तौर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। धोनी ने स्टेडियम पार छक्का ठोक दिल जीता, तो वहीं विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए 29 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेली। कोहली ने 3 चौके-4 छक्के जड़कर 162.07 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके। वहीं धोनी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 192 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 25 रन जड़े। हालांकि धोनी सीएसके को जीत नहीं दिला पाए। सीएसके इस मुकाबले में हार के बाद प्लेऑफ से बाहर हो गई है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, ये खिलाड़ी रहे CSK की हार के गुनहगार
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: रिंकू सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, यश दयाल को दिया स्पेशल मैसेज
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: आउट या नॉट आउट? फाफ डु प्लेसिस के विकेट पर मचा घमासान
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में रचा इतिहास, कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने स्टेडियम की छत पर जड़ा 98 मीटर का छक्का, देखते रह गए धोनी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने अप्रैल में ही कर लिया था बैग पैक, वापसी पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines