RCB vs CSK: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब विराट कोहली रन भाग रहे थे, इस दौरान दीपक चाहर कोहली के आगे आ गए थे। कोहली रन भागते जा रहे थे और दीपक चाहर विराट के आगे-आगे चलते जा रहे थे। इसके बाद जब विराट लाइन को क्रॉस कर गए फिर उन्होंने दीपक चाहर को धक्का दे दिया और पीछे से हल्के हाथ से एक बैट भी मारा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा।
https://twitter.com/Iconi_rohit/status/1771411424264479161
ये भी पढ़ें:- PBKS vs DC Live Updates: कैसी होगी पंत की वापसी, धवन से होगा सामना; यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स
क्या है पूरा माजरा
बता दें कि आरसीबी और चेन्नई के बीच चेपॉक के मैदान पर यह मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच के दौरान जब दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे, इसी दौरान यह वाकिया घटित हुआ था। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच यह सिर्फ मजाक था। कोहली ने मजाक में ही दीपक चाहर को पहले तो धक्का दिया और पीछे से हल्के हाथ से एक बैट मारा। इसके बाद दीपक चाहर और विराट कोहली दोनों हंसने लगे थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: ‘अबे उसको सांस तो लेने दो’… मैच के बीच कोहली ने जडेजा को गेंदबाजी करने से रोका!
बेंगलुरु के लिए अभी भी सूखा
चेपॉक में आरसीबी को आठवीं बार हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि साल 2008 के बाद बेंगलुरु की टीम इस मैदान पर अभी तक नहीं जीत पाई है। बेंगलुरु और चेन्नई के बीच इस मैदान पर कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, इनमें से बेंगलुरु को सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि चेन्नई की टीम ने 8 मैच अपनी झोली में डाली है। बेंगलुरु इस मैदान पर 16 साल से एक भी मैच नहीं जीत पाई है। यह बेंगलुरु टीम के लिए बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड है।
https://www.youtube.com/watch?v=sddDQNauEco
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रचिन और मुस्तफिजुर तो सिर्फ मोहरा है! असल में थाला की इस चाल ने RCB को हराया
आरसीबी को मिली करारी हार
चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में बेंगलुरु की ओर से अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने कमाल की पारी खेली। जब आरसीबी की टीम मुसीबत में थी, ऐसी परिस्थिति में रावत ने 48 रनों की पारी खेली, जबकि कार्तिक ने 38 रनों की पारी खेली थी। दोनों खिलाड़ियों के इस पारी के कारण आरसीबी 173 के स्कोर तक पहुंच सकी। हालांकि सीएसके ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ कर दिया।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: ऑक्शन में ही आरसीबी से हो गई थी चूक! इन 2 फ्लॉप खिलाड़ी पर लुटा दिए थे करोड़ों रुपये
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
41 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines