RCB vs CSK: 18 रन, 11 बॉल...सीएसके-आरसीबी कैसे करेंगी प्लेऑफ में क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

IPL 2024 RCB vs CSK: आरसीबी और सीएसके के बीच बेंगलुरु में होने वाले मैच को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं। ऐसे में दोनों टीमों के पास लीग में आगे बढ़ने का मौका है।

IPL 2024 RCB vs CSK

IPL 2024 RCB vs CSK

IPL 2024 RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का ये सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। ज्यादातर टीमों के 13 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के पास ही दो मुकाबले बचे हैं। जिन्हें प्लेऑफ के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 18 मई को बेंगलुरु में होने वाला मुकाबला भी निर्णायक साबित हो सकता है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं। ऐसे में कौनसी टीम किस समीकरण के साथ क्वालीफाई कर सकती है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

सीएसके के पास तीन रास्ते

पहले बात चेन्नई सुपर किंग्स की। सीएसके पॉइंट्स टेबल में 13 में से 7 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। सीएसके के पास 14 पॉइंट और +0.528 की नेट रन रेट है। सीएसके को यदि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो आरसीबी के खिलाफ मैच जीतना होगा। या फिर ये उम्मीद करनी होगी कि ये मैच बेनतीजा रहे। इससे दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा और सीएसके 15 पॉइंट के साथ क्वालीफाई कर सकती है।

विज्ञापन
CSK Playoff Chances

CSK Playoff Chances

इसके साथ ही दूसरा समीकरण सीएसके लिए ये है कि वह 18 से कम रन या 11 से कम बॉल बाकी रहते हारे। इसके साथ ही सीएसके के पक्ष में तीसरा समीकरण सनराइजर्स हैदराबाद का अपने दोनों मुकाबले हारना है। यदि सनराइजर्स को दोनों मुकाबलों में हार मिलती है तो सीएसके क्वालीफाई कर सकती है क्योंकि उसके पास अच्छी नेट रन रेट है, बशर्ते उसे आरसीबी से करारी हार न मिले।

विज्ञापन

आरसीबी के पास ये रास्ते

अब बात करते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की। आरसीबी अभी 13 में से 6 मुकाबले जीतकर छठे स्थान पर है। उसके पास 12 पॉइंट और +0.387 की नेट रन रेट है। अगर आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो सीएसके को 18 से ज्यादा रन या फिर 11 से ज्यादा बॉल बाकी रहते हराना होगा।

विज्ञापन
rcb playoff chances

rcb playoff chances

इसके साथ ही दूसरा समीकरण ये है कि वह भले ही सीएसके के खिलाफ कम अंतर से जीते, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद अपने बाकी दो मैच हार जाए। इससे सीएसके और आरसीबी दोनों को फायदा होगा और वे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती हैं। हालांकि सनराइजर्स का दोनों मुकाबले हारना मुश्किल लग रहा है। उसके बाकी दो मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ हैं। देखना होगा कि प्लेऑफ की बाकी दो टीमें कौनसी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ