IPL 2024 RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का ये सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। ज्यादातर टीमों के 13 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के पास ही दो मुकाबले बचे हैं। जिन्हें प्लेऑफ के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 18 मई को बेंगलुरु में होने वाला मुकाबला भी निर्णायक साबित हो सकता है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं। ऐसे में कौनसी टीम किस समीकरण के साथ क्वालीफाई कर सकती है, आइए जानते हैं।
सीएसके के पास तीन रास्ते
पहले बात चेन्नई सुपर किंग्स की। सीएसके पॉइंट्स टेबल में 13 में से 7 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। सीएसके के पास 14 पॉइंट और +0.528 की नेट रन रेट है। सीएसके को यदि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो आरसीबी के खिलाफ मैच जीतना होगा। या फिर ये उम्मीद करनी होगी कि ये मैच बेनतीजा रहे। इससे दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा और सीएसके 15 पॉइंट के साथ क्वालीफाई कर सकती है।
CSK Playoff Chances
इसके साथ ही दूसरा समीकरण सीएसके लिए ये है कि वह 18 से कम रन या 11 से कम बॉल बाकी रहते हारे। इसके साथ ही सीएसके के पक्ष में तीसरा समीकरण सनराइजर्स हैदराबाद का अपने दोनों मुकाबले हारना है। यदि सनराइजर्स को दोनों मुकाबलों में हार मिलती है तो सीएसके क्वालीफाई कर सकती है क्योंकि उसके पास अच्छी नेट रन रेट है, बशर्ते उसे आरसीबी से करारी हार न मिले।
आरसीबी के पास ये रास्ते
अब बात करते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की। आरसीबी अभी 13 में से 6 मुकाबले जीतकर छठे स्थान पर है। उसके पास 12 पॉइंट और +0.387 की नेट रन रेट है। अगर आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो सीएसके को 18 से ज्यादा रन या फिर 11 से ज्यादा बॉल बाकी रहते हराना होगा।
rcb playoff chances
इसके साथ ही दूसरा समीकरण ये है कि वह भले ही सीएसके के खिलाफ कम अंतर से जीते, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद अपने बाकी दो मैच हार जाए। इससे सीएसके और आरसीबी दोनों को फायदा होगा और वे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती हैं। हालांकि सनराइजर्स का दोनों मुकाबले हारना मुश्किल लग रहा है। उसके बाकी दो मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ हैं। देखना होगा कि प्लेऑफ की बाकी दो टीमें कौनसी रहती हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स को हो सकता है बड़ा नुकसान, दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस
ये भी पढ़ें: दर्शक ने कैच की बॉल, फिर उसे ही करना पड़ गया ‘कैच’, आपने देखा ये मजेदार वीडियो?
ये भी पढ़ें: RR Vs PBKS: ट्रेंट बोल्ट ने रचा इतिहास, तोड़ दिया भुवनेश्वर कुमार का बड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार, ये हैं 5 गुनहगार
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines