IPL 2024 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरसीबी की इस जीत के बाद फैंस बेंगलुरु की सड़कों पर उमड़ पड़े। उन्होंने पटाखे फोड़े, जश्न मनाया और खुशी से लबरेज नजर आए। ऐसा लगा मानो आरसीबी ने आईपीएल जीत लिया हो। आरसीबी के एक्स हैंडल से इसका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेंगलुरु की सड़कों पर फैंस की जबर्दस्त भीड़ नजर आ रही है।
फैंस को रोकना हुआ मुश्किल
आरसीबी की बस से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम भारी पुलिस बल के साथ निकलती है। इस दौरान कई फैंस बेकाबू होने लगते हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस तुरंत हरकत में आती है। पुलिस उन्हें बस की ओर आगे बढ़ने से रोक लेती है। करीब पौने तीन मिनट के इस वीडियो में सड़क पर फैंस का सैलाब देखा जा सकता है। सड़क लाल रंग में रंगी नजर आती है। इससे पहले जब मैच शुरू होने वाला था, तब बेंगलुरु की सड़कें आरसीबी और सीएसके के फैंस में रंगीं नजर आईं। सड़कें लाल-पीली हो गईं।
फैंस का ये उत्साह इसलिए भी इतना लाजमी था क्योंकि आरसीबी ने चमत्कारिक वापसी की है। एक समय लगने लगा था कि आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार 6 मैच जीते और प्लेऑफ में एंट्री पाई।
पॉइंट्स टेबल का क्या है हाल?
आरसीबी की टीम इस धमाकेदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी के पास 14 पॉइंट और +0.459 की नेट रन रेट है। जबकि सीएसके की टीम पांचवें स्थान पर है। सीएसके ने 14 मैचों में 14 अंक और +0.392 की नेट रन रेट हासिल की है। सीएसके नेट रन रेट की वजह से क्वालीफाई करने से चूक गई। अब देखना होगा कि आरसीबी का मुकाबला प्लेऑफ में किस टीम से होता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या धोनी ने नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB के लिए ‘X फैक्टर’ साबित हुआ ये खिलाड़ी, एक ही मैच में पूरा कर दिया सीजन का काम
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: रिंकू सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, यश दयाल को दिया स्पेशल मैसेज
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट-अनुष्का खुश, धोनी के चेहरे पर गम, देखें आरसीबी के जीत के बाद उमड़े इमोशन
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, ये खिलाड़ी रहे CSK की हार के गुनहगार
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: आउट या नॉट आउट? फाफ डु प्लेसिस के विकेट पर मचा घमासान
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में रचा इतिहास, कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: विराट कोहली ने स्टेडियम की छत पर जड़ा 98 मीटर का छक्का, देखते रह गए धोनी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने अप्रैल में ही कर लिया था बैग पैक, वापसी पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines