IPL 2024: मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं, ये फॉर्मूला RCB को दिला सकता है प्लेऑफ का टिकट

How RCB Still Can Qualify For Playoff: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में बद से बदतर होती जा रही है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बेंगलुरु की सांसें अभी भी चल रही है। बेंगलुरु अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। यहां समझें पूरा गणित।

IPL 2024 RCB Royal Challengers Bengaluru Still Qualify For Play off Know Equation

विराट कोहली।

How RCB Still Can Qualify For Playoff: रॉयल चैलेंजर्स को एक के बाद एक हार मिलती जा रही है। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेंगलुरु को लगातार छठे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही बेंगलुरु का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का रास्ता भी लगभग बंद होता दिख रहा है। आरसीबी इस सीजन आठ मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन अभी तक सिर्फ 1 मैच अपने नाम कर सकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 7 मुकाबले हारने के बाद भी बेंगलुरु के पास क्वालीफाई करने का मौका है। अगर भाग्य ने साथ दिया, तो बेंगलुरु प्लेऑफ खेल सकती है। चलिए आपको बताते हैं क्या है आरसीबी के क्वालीफाई करने का पूरा गणित।

आरसीबी के बचे हैं 6 और मुकाबले

बेंगलुरु 8 मैचों में से 1 जीत के साथ सबसे आखिरी पायदान यानी 10वें स्थान पर है। किसी भी टीम को आसानी से क्वालीफाई करने के लिए 8 मैच जीतने के जरूरत पड़ती है। इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 14-14 मुकाबले खेलेगी। बेंगलुरु 8 मैच खेल चुकी है, अर्थात आरसीबी को 6 मुकाबले और खेलने हैं। अगर बेंगलुरु इन सभी 6 मैचों को अपने नाम कर लेती है, तो भी वह 7 मुकाबले तक ही जीत पाएगी। यहां पर ट्विस्ट ये है कि टीम 7 मैच जीतकर भी क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि अब आरसीबी को क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। अगर कोई टीम 8 मैच जीत जाती, तो वह अपने दम पर क्वालीफाई कर जाती है, लेकिन 7 मैच जीतकर क्वालीफाई करने के लिए भाग्य का साथ मिलना जरूरी है।

आरसीबी को CSK और LSG का साथ जरूरी

प्लेऑफ के लिए कुल 4 टीमों को क्वालीफाई करना है। फिलहाल इस रेस में राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में से 6 जीत के साथ टॉप पर विराजमान है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो 7 मैचों में से 5 मैच जीत चुकी है। तीसरे स्थान पर 7 मैचों में से 5 जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का नंबर आता है। इसके अलावा चौथे स्थान पर 7 मैचों में से 4 जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स है। वहीं, लिस्ट में पांचवें स्थान पर भी 7 मैचों में 4 जीतकर लखनऊ सुपरजायंट्स है।

IPL 2024 RCB Royal Challengers Bengaluru Still Qualify For Play off Know Equation

ये फॉर्मूला बेंगलुरु को दिलाएगी प्लेऑफ की टिकट

अगर आरसीबी को क्वालीफाई करना है, तो मान लेते हैं कि टॉप की तीनों टीमें क्वालीफाई कर गई। आरसीबी को चौथी पोजीशन पर जगह मिल सकती है। इसके लिए सीएसके और एलएसजी को 7 मुकाबले जीतने से रोकना होगा। सीएसके और एलएसजी दोनों के 7-7 मुकाबले बचे हैं। अगर ये दोनों टीमें अधिकतम 2-2 मैच तक जीत कर बाकी के बचे 5 मैच हार जाती है और आरसीबी अपने सभी मुकाबले जीत जाती है, तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी दे सकती है। इसके लिए भी फॉर्मूला वही है कि किसी भी तरह ये टीमें भी 6 मुकाबले से अधिक नहीं जीत पाए, तो आरसीबी को इसका फायदा मिल जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ