T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड नहीं, इस टीम ने WC में जीते सर्वाधिक मैच

T20 World Cup 2024: IPL 2024 के समापन के चंद दिनों बाद ही टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। IPL 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा, वहीं विश्व कप की शुरुआत 2 जून से होगी।

Sri Lanka won most matches in T20 World Cup

2 जून से शुरू होगा टी20 विश्व कप 2024। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024: IPL 2024 के समापन के चंद दिनों बाद ही टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। IPL 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा, वहीं विश्व कप की शुरुआत 2 जून से होगी। टूर्नामेंट के पहले दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में अमेरिका का सामना कनाडा से और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की भिड़ंत पापुआ न्यू गिनी से होगी। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के अब तक 8 सीजन खेले जा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि विश्व कप में किस टीम ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका ने जीते सर्वाधिक मैच

भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड नहीं श्रीलंका विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है। श्रीलंका ने टी20 विश्व कप में अब तक 51 मैच खेले हैं और 31 में जीत दर्ज की है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जिसने 47 मैच खेले हैं और 28 अपने नाम किए हैं। सूची में तीसरे नंबर पर इंडिया (27), चौथे पर ऑस्ट्रेलिया (25) और 5वें पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम (24) है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमें

श्रीलंका: 31
पाकिस्तान: 28
भारत: 27
ऑस्ट्रेलिया: 25
इंग्लैंड: 24
दक्षिण अफ्रीका: 24
न्यूजीलैंड: 23
वेस्टइंडीज: 19
बांग्लादेश: 9
नीदरलैंड: 9
जिम्बाब्वे: 8
आयरलैंड: 7
अफगानिस्तान: 7

विज्ञापन

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2 बार जीता खिताब

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले देशों की बात करें तो वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2 बार खिताब जीते हैं। उनके अलावा भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 बार ट्रॉफी अपने नाम की है।

टी20 विश्व कप 2007: विजेता- भारत
टी20 विश्व कप 2009: विजेता- पाकिस्तान
टी20 विश्व कप 2010: विजेता- इंग्लैंड
टी20 विश्व कप 2012: विजेता- वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप 2014: विजेता- श्रीलंका
टी20 विश्व कप 2016: विजेता- वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप 2021: विजेता- ऑस्ट्रेलिया
टी20 विश्व कप 2022: विजेता- इंग्लैंड

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ