SRH vs RR Dream 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) अब समाप्ति की ओर है। सिर्फ 2 मुकाबलों के बाद ही 17वें सीजन के विजेता का पता चल जाएगा। क्वालिफायर-1 में जीत दर्ज कर कोलकाता नाइटराइडर्स पहले ही फाइनल में एंट्री ले चुकी है। अब राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले क्वालिफायर-2 की विजेता टीम फाइनल का टिकट कटाएगी। दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज, यानी शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के लिए ड्रीम टीम क्या होगी।
SRH vs RR Dream 11 टीम
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, संजू सैमसन (कप्तान)
बल्लेबाज: यशस्वी जयसवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान)
ऑलराउंडर: नितीश रेड्डी, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन
गेंदबाज: पैट कमिंस, टी नटराजन, आवेश खान
संजू सैमसन
IPL 2024 में संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 15 मैच खेले हैं। इस दौरान 14 पारियों में संजू ने 52.10 की औसत और 155.52 की स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। 17वें सीजन में संजू अब तक 5 फिफ्टी जड़ चुके हैं। वह मौजूदा सीजन में राजस्थान की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
अभिषेक शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला IPL 2024 में आग उगल रहा है। मौजूदा सीजन में उन्होंने अब तक 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 14 पारियों में उन्होंने 36.15 की औसत और 207.04 की स्ट्राइक रेट से 470 रन जड़े हैं। 17वें सीजने में वह अब तक 3 अर्धशतक ठोक चुके हैं। मौजूदा सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 75* रन है।
ट्रेविस हेड
पिछले 2 मुकबलों में ट्रेविड हेड खाता तक नहीं खोल पाए हैं। हालांकि, वह कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। IPL 2024 में उन्होंने अब तक खेले 13 मैच की 13 पारियों में 44.41 की औसत और 199.62 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं। लीग में अब तक वह 4 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स के लिए आसान नहीं होगी जीत, हैदराबाद के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते खेल
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: चेपॉक में खेलने से डरती हैं हैदराबाद और राजस्थान, चौंकाने वाले हैं इस मैदान के आंकड़े
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines