Virat Kohli Rilee Rossouw Gun Shot Celebration: विराट कोहली जब-जब मैदान पर होते हैं, क्रिकेटप्रेमियों की बांछें खिल जाती हैं। किंग कोहली के अग्रेशन को जहां कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ इसी के जबर्दस्त फैन हैं। मैदान पर उनकी मौजूदगी और हाव-भाव फैंस में उत्साह भरते हैं। कोहली जहां एक ओर आतिशी बल्लेबाजी करते नजर आते हैं तो वहीं दूसरे खिलाड़ियों से मजे लेने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। किंग कोहली का एक ऐसा ही रिएक्शन अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
बल्ले से बंदूक चलाने वाला सेलिब्रेशन
दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ‘बंदूक का जवाब बंदूक’ से देते नजर आए। हुआ यूं कि पंजाब किंग्स के बल्लेबाज राइली रूसो ने शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद बल्ले से बंदूक चलाने वाला एक्सप्रेशन दिया। इसके बाद मानो किंग कोहली के दिमाग में उनका ये सेलिब्रेशन चढ़ गया। वह रूसो को जवाब देने मौका ढूंढ़ने लगे।
आरसीबी के लिए बने सिरदर्द
कोहली को ये मौका नौवें ओवर में मिल गया। नौवें ओवर तक तूफान मचा रहे रूसो ने कर्ण शर्मा की दूसरी और तीसरी बॉल पर चौका और छक्का जड़ दिया था। आरसीबी के लिए सिरदर्द बनते जा रहे रूसो को पांचवीं गेंद पर झटका लगा, जब वह रिवर्स स्वीप खेलते हुए चोटिल हो गए।
विराट कोहली का जैसे को तैसा रिएक्शन
इसके बाद उन्होंने अगली गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुल किया। जिस पर विल जैक्स ने शानदार कैच पकड़कर रूसो को चलता कर दिया। रूसो का विकेट मिलने के बाद विराट कोहली को जोश आया और उन्होंने दोनों हाथों से बंदूक चलाने वाला पोज बनाकर रिएक्ट किया। कोहली का ये रिएक्शन देख कमेंटेटर्स भी हंस पड़े। कोहली का ये रिएक्शन फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
रूसो ने जड़े 61 रन
रूसो ने इस मैच में 27 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक 225.93 की स्ट्राइक रेट से 61 रन जड़े। रूसो के आउट होने के बाद टीम लगातार बिखरती चली गई और ये मुकाबला 60 रनों के बड़े अंतर से हार गई।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Playoffs: RCB की लगातार चौथी जीत, पंजाब किंग्स का तोड़ा सपना
ये भी पढ़ें: लियोनल मेसी के नैपकिन के लिए ऑक्शन शुरू, करोड़ों की कीमत का अनुमान
ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: तूफानी पारी के बाद विराट कोहली ने आलोचकों को दिया जवाब, स्ट्राइक रेट पर दिया बयान
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन के विकेट पर स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किया वीडियो, टॉम मूडी ने किया एक्सप्लेन
ये भी पढ़ें: Vidwath Kaverappa Debut: पहले किस्मत ने दिया धोखा, फिर मिल गया मौका, ऐसा डेब्यू नहीं देखा
ये भी पढ़ें: BAN W vs IND W: महिला टीम की बड़ी जीत, बांग्लादेश का 5-0 से किया सफाया
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
47 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines