
IPL 2024: CSK को मिली करारी हार, ये हैं 5 गुनहगार
IPL 2024 PBKS vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। सीएसके को 7 विकेट से शिकस्त मिली।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
IPL 2024 PBKS vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को चेन्नई में खेले गए आईपीएल के 49वें मुकाबले में CSK को करारी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने सीएसके को 7 विकेट से करारी मात दी। इस मुकाबले में सीएसके की बल्लेबाजी औसत रही। वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी में भी टीम कमाल नहीं दिखा पाई। इस तरह पीबीकेएस ने ये मुकाबला 13 गेंद रहते ही जीत लिया।
सीएसके की हार में रवींद्र जडेजा का योगदान रहा। जडेजा 4 गेंदों में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं गेंदबाजी में भी वे कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 3 ओवर में 22 रन दिए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं शिवम दुबे भी अपनी बल्लेबाजी का कमाल नहीं दिखा पाए। वह शून्य पर आउट हो गए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए समीर रिजवी का भी बल्ला नहीं चला। वह संघर्ष करते नजर आए। रिजवी 23 गेंदों में महज 21 रन बनाकर आउट हो गए।
वहीं मोईन अली के प्रदर्शन की बात करें तो न तो उन्होंने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और न ही गेंदबाजी में प्रभावित कर पाए। मोईन ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 2 ओवर में बिना विकेट लिए 22 रन लुटाए। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर फ्लॉप रहे। शार्दुल ने 3.4 ओवर में 13.09 की इकोनॉमी से 48 रन लुटाए। उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। सीएसके की हार के बाद पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर हो गया है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: