IPL 2024: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा 'बड़े मियां-छोटे मियां' का जलवा, जानिए कार्यक्रम की A To Z जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 22 मार्च, शुक्रवार से आगाज होगा। पहले मुकाबले से पहले चेन्नई में ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसमें अक्षर कुमार और टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करते नजर आएंगे।

IPL 2024 Opening Ceremony Akshay Kumar AR Rahman Tiger Shroff Sonu Nigam DJ Axwell

IPL 2024 Opening Ceremony Akshay Kumar AR Rahman Tiger Shroff Sonu Nigam DJ Axwell इमेज क्रेडिट- IPL

IPL 2024 Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 22 मार्च, शुक्रवार से आगाज होगा। पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स अब तक ट्रॉफी के लिए तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी। यह भिड़ंत चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। मुकाबला शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। इस रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियां ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।

विज्ञापन

IPL ने साझा की जानकारी

ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन से सितारे शिरकत करने वाले हैं, इंडियन प्रीमियर लीग ने इस बात की जानकारी साझा की है। IPL की ओर से दी गई ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्टर अक्षर कुमार और टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करेंगे। दोनों जल्द ही बड़े मियां-छोटै मियां मूवी में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान और सोनू निगम भी परफॉर्म करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

मिड इनिंग में परफॉर्म करेंगे डीजे एक्सवेल

पहले मैच के दौरान मिड इनिंग में प्रसिद्ध स्वीडिश डीजे, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर और रीमिक्सर डीजे एक्सवेल परफॉर्म करेंगे। ऐसे में चेन्नई के मैदान पर दर्शकों का काफी मनोरंजन होने वाला है। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत शाम 6:30 बजे होगी। इसके बाद इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। IPL 2024 का पहला मैच रात 8:00 बजे शुरू होगा। इसके अलावा शाम के अन्य सभी मुकाबले 7:30 बजे शुरू होंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए BCCI ने अभी पहले 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया है। इस दौरान 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ