---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: लगातार तीसरी हार के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को मिली खास सजा! ईशान किशन भी बने भागीदार

IPL 2024 Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अभी तक तीन मैच लगातार हार चुकी है। तीसरी हार के बाद फ्रेंचाइजी ने टीम के कुछ खिलाड़ियों को ये काम नहीं करने पर एक खास सजा दी है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Mumbai Indians: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही है। इस सीजन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की बेहद खराब शुरुआत रही है। टीम ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही उसको हार का सामना करना पड़ा है। यहां तक की मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में भी नहीं जीत पाई। वहीं टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार के बाद मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने एक खास सजा दी। जिसके बाद मुंबई के खिलाड़ियों को ये काम करना पड़ा। जिसमें टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी शामिल है।

मुंबई के चार खिलाड़ियों को मिली ये सजा

तीसरी मैच के दौरान फैंस को ईशान किशन सहित कुछ खिलाड़ी एयरपोर्ट पर सुपरमैन वाला सूट पहने हुए देखा गया। इन खिलाड़ियों को देखकर फैंस भी काफी हैरान थे। जिसके बाद फैंस भी जानना चाहते है कि आखिर इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने ये अजीब सजा क्यों दी है। दरअसल फ्रेंचाइजी की मीटिंग में ये चारों खिलाड़ी देरी से पहुंचे थे।

---विज्ञापन---

मीटिंग में देरी से पहुंचने को लेकर फ्रेंचाइजी ने उनको ये सुपरमैन वाला सूट पहने वाली सजा दी। इन खिलाड़ियों की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को खुद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद फैंस इन खिलाड़ियों के खूब मजे भी ले रहे हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली से होगा मुंबई का अगला मैच

मुंबई इंडियंस की टीम अपनी आईपीएल 2024 की पहली जीत की तलाश कर रही है। अभी तक मुंबई को इस टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अब मुंबई का अगला मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS Probable Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पंजाब, क्या होगा दोनों टीमों में बदलाव?

ये भी पढ़ें:- IPL के बीच टी20 टीम का हुआ ऐलान, एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटा स्टार खिलाड़ी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS: पंजाब किंग्स का सबसे खतरनाक खिलाड़ी लगातार बेंच पर, आखिर कब मौका देंगे शिखर धवन?

First published on: Apr 03, 2024 05:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola