T20 Team Announced Between IPL 2024 Former RCB Player Returns As Captain International Cricket

IPL के बीच टी20 टीम का हुआ ऐलान, एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटा स्टार खिलाड़ी

T20 Team Announcement: आईपीएल 2024 जारी है और इस टूर्नामेंट के जरिए कई खिलाड़ी अपने आगामी टी20 वर्ल्ड कप का अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच एक टी20 टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में एक साल बाद एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है। इतना ही नहीं उसे सीधे टीम का कप्तान बना दिया गया है।

T20 Team Announcement: आईपीएल 2024 का आयोजन भारत में हो रहा है। वहीं इसके तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपने टी20 स्क्वाड को बनाने के लिए तैयारी कर रही हैं। न्यूजीलैंड के भी कई स्टार खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल में खेल रहे हैं। मगर उसे 18 से 27 अप्रैल तक पाकिस्तान जाकर वहां पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अब आईपीएल के बीच ही इस टी20 सीरीज की टीम का ऐलान हो गया है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की इस टीम में केन विलियम्सन, रचिन रविंद्र और ट्रेंट बोल्ट जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। क्योंकि यह खिलाड़ी अभी आईपीएल में खेल रहे हैं। वहीं इस टीम में कमान आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी को सौंपी गई है। खास बात यह है कि वो खिलाड़ी एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहा है। देखें पूरी रिपोर्ट:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ