GT vs PBKS Probable Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पंजाब, क्या होगा दोनों टीमों में बदलाव?

GT vs PBKS Probable Playing 11: आईपीएल 2024 में गुरुवार 4 अप्रैल को 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। जाने इस मैच में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

ipl 2024 GT vs PBKS Probable Playing 11 shubman gill shikhar dhawan

ipl 2024 GT vs PBKS Probable Playing 11 Image Credit: Social Media

GT vs PBKS Probable Playing 11: आईपीएल 2024 में 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक तरफ पिछले मैच में गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, तो वहीं पंजाब किंग्स को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

दोनों टीमें अभी तक आईपीएल 2024 में 3-3 मुकाबले खेल चुकी है। गुजरात ने तीन मैचों में से एक में हार दो मैचों में जीत हासिल की है। जबकि पंजाब को तीन में से महज एक मैच में जीत हासिल हो पाई है। अब देखेन होगा क्या इस मैच में ये दोनों टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करती है या नहीं।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस में बदलाव की उम्मीद कम

गुजरात टाइटंस ने अपना पिछला मैच जीता था। जिसके बाद अब काफी कम चांस है गुजरात की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के। पिछले मैच में गुजरात के डेविड मिलर ने भी काफी शानदार पारी खेली थी, जो टाइटंस के लिए बेहद जरुरी थी। इससे पहले दो मैचों में डेविड मिलर फ्लॉप साबित हुए थे लेकिन अब मिलर ने वापसी के संकेत दे दिए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में मोहित शर्मा से लेकर राशिद खान, उमेश यादव सभी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

क्या शिखर धवन करेंगे बदलाव?

पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेला था, जिसको लखनऊ ने 21 रनों से जीत लिया था। इस मैच में पंजाब की टीम का प्रदर्शन ठीकठाक रहा था। बल्लेबाजी में कप्तान शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने कमाल का प्रदर्शन किया था। धवन ने इस मैच में 70 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में सैम करन ने कमाल करके दिखाया था। सैम करन ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए थे। राहुल चाहर और हर्षल पटेल इस मैच में थोड़े महंगे साबित हुए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने के कम चांस है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, उमरजई, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, दर्शन नालकंडे।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कागिसो रबाड़ा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ