GT vs PBKS: पंजाब किंग्स का सबसे खतरनाक खिलाड़ी लगातार बेंच पर, आखिर कब मौका देंगे शिखर धवन?

IPL 2024 GT vs PBKS 17th Match: पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत जरूर जीत के साथ की थी लेकिन उसके बाद टीम लगातार दो मैच हार गई। अब टीम के कॉम्बिनेशन पर थोड़ा सवाल उठ रहा है। क्योंकि टीम के पास एक खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। मगर उसे अभी तक पिछले तीन मैचों में मौका नहीं मिला है।

IPL 2024 GT vs PBKS Sikandar Raza Remains on Bench When Shikhar Dhawan Will Give Chance

IPL 2024 GT vs PBKS

IPL 2024 GT vs PBKS 17th Match: आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुरुवार को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की टीम की गाड़ी थोड़ी पटरी से उतरी नजर आ रही है। टीम ने सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से की थी। लेकिन उसके बाद आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने शिखर धवन की टीम को मात दी। इस टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम में स्थिरता नहीं दिखी है। इसी बीच अब नजरें उस ओर भी चली गई हैं कि पंजाब ने एक अपने खतरनाक खिलाड़ी को अभी तक मौका ही नहीं दिया है।

विज्ञापन

कौन है वो खिलाड़ी?

दरअसल पंजाब के तीनों मैचों में अभी तक वो खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरा है। वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि जिम्बाब्वे का स्टार सिकंदर रजा है। रजा ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक भी ली थी। इसके अलावा उनका इस फॉर्मेट में रिकॉर्ड शानदार है। पर उनको अभी तक बेंच पर ही बैठना पड़ा है। पिछले सीजन भी रजा सिर्फ 7 मैच ही खेले थे और उनकी जगह पक्की नहीं हो पाई थी। वहीं इस सीजन अभी उन्हें पहले मैच का इंतजार है।

विज्ञापन

शिखर धवन कब देंगे मौका?

दरअसल सिकंदर रजा के लिए चार विदेशी खिलाड़ी खेलने का रूल विलेन बना हुआ है। पंजाब के पास जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन और कगिसो रबाडा के रूप में स्टार खिलाड़ी हैं। इसी के चलते रजा की जगह बन नहीं पा रही है। लेकिन बेयरस्टो की अगर पिछले मैच की पारी को छोड़ दें तो वह अच्छी लय में दिखे नहीं हैं। जबकि रजा एक ओपनर के तौर पर भी खेल सकते हैं। वह एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भी हैं और वह फिनिश भी कर सकते हैं। इन सभी बातों के साथ-साथ वह एक अच्छे स्पिन गेंदबाज भी हैं। पंजाब को गुजरात के खिलाफ हर हाल में जीत की दरकार है। इस मैच में कप्तान धवन उन्हें मौका दे सकते हैं।

विज्ञापन

सिकंदर रजा के आंकड़ों पर एक नजर

आपको बता दें कि सिकंदर रजा ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए सात मैच ही खेले थे लेकिन वह अहम कड़ी साबित हुए थे। एक दो मैच में उन्होंने टीम को जीत भी दिलाई थी। रजा ने 7 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 139 रन बनाए थे और तीन विकेट भी लिए थे। 57 उनका बेस्ट स्कोर था। मगर रजा के इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े शानदार हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 81 टी20 इंटरनेशनल की 77 पारियों में 1854 रन बनाए। साथ ही 58 विकेट भी उनके नाम दर्ज हैं। वह दुनियाभर की अन्य टी20 लीग भी खेलते हैं और उनके ओवरऑल टी20 आंकड़े जबरदस्त हैं। रजा ने 225 टी20 मैचों में 4625 रन बनाने के साथ 133 विकेट भी झटके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ