MI vs RCB, Ishan Kishan, Suryakumar Yadav, Jasprit Bumrah: IPL 2024 के 25वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस (61), रजत पाटीदार (50) और दिनेश कार्तिक (53) ने फिफ्टी जड़ी। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। यह MI की लगातार दूसरी जीत है। ये 3 बल्लेबाज मुंबई की जीत के हीरो रहे।
ईशान किशन
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियसं को ईशान किशन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने आते ही गेंदबाजों पर हमला शुरू किया और 34 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 गेंदों पर 101 रन जोड़े।
सूर्यकुमार यादव
ईशान किशन का विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए सूर्यकुमार यादव ने आती ही हवाई फायर करना शुरू किया। उन्होंने 273.68 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 52 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। उन्होंने 17 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। पिछले मैच में सूर्यकुमार खाता तक नहीं खोल पाए थे।
जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने उम्दा गेंदबाजी की। इस दौरान वह काफी किफायती भी रहे। बुमराह ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 5.2 की इकॉनमी से 21 रन देकर 5 सफलताएं प्राप्त कीं। उन्होंने विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, सौरव चौहान और विजयकुमार वैश्य को अपना शिकार बनाया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिनेश कार्तिक को वर्ल्ड कप खिलाना चाहते हैं रोहित शर्मा? बीच मैच की सिलेक्शन की बात, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: OJ Simpson: खेल जगत के लिए दुखद खबर, कैंसर से हुआ इस खिलाड़ी का निधन
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
31 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
53 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines