---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: दिनेश कार्तिक को वर्ल्ड कप खिलाना चाहते हैं रोहित शर्मा? बीच मैच की सिलेक्शन की बात, वीडियो वायरल

Rohit Sharma Dinesh Karthik T20 World Cup: रोहित शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिनेश कार्तिक से वर्ल्ड कप की बात कहते नजर आ रहे हैं। रोहित ने ये बात आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान कही।

---खबर नीचे जारी है---

Rohit Sharma Dinesh Karthik T20 World Cup: यूं तो आरसीबी के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के बाद संन्यास के संकेत दे दिए हैं, लेकिन उनका मूड बदल भी सकता है। जी हां, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद तो इसके चांसेज और बढ़ गए हैं। दिनेश कार्तिक ने 38 की उम्र में लाजवाब पारी खेल क्रिकेट फैंस को मुरीद बना लिया है। हर ओर उनकी 23 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी की चर्चा हो रही है। यहां तक कहा जाने लगा है कि उन्हें इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से विदाई दी जानी चाहिए। अब रोहित शर्मा भी उनकी दावेदारी पर मुहर लगाते नजर आ रहे हैं।

”इसके दिमाग में चल रहा है वर्ल्ड कप”

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कार्तिक ने 23 गेंदों में 4 चौके-5 छक्के ठोक 230 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 53 रन जड़े। इस बीच जब वे स्टाइलिश शॉट खेलने लगे तो रोहित शर्मा उनके पास आए और ताली बजाकर कहने लगे- ”वर्ल्ड कप के सिलेक्शन के लिए पुश करना है इसको, शाबाश…दिमाग में चल रहा है, दिमाग में चल रहा है इसके- वर्ल्ड कप…।”

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

फैंस ने उठाई मौका दिए जाने की मांग

कुछ देर तक ये बात कहने के बाद रोहित फील्डिंग करने लगे। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही वे दिनेश कार्तिक के पास खड़े होकर मजाक करते हुए भी नजर आए। हालांकि रोहित ने ये बात मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन फैंस का कहना है कि यदि कार्तिक इसी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखते हैं तो उन्हें टीम में मौका दिया जाना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन

कार्तिक की बात करें तो वे एक बेहतरीन फिनिशर हैं। डेथ ओवर्स में उनकी स्ट्राइक रेट 189 से ज्यादा की हो जाती है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि कार्तिक को उनके करियर का एक आखिरी मौका दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: MI vs RCB: अरे! दिनेश कार्तिक ने बॉल को बना दिया खिलौना, वानखेड़े में खेला ‘गली क्रिकेट’, देखें वीडियो 

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: RCB की लगातार हार के बीच दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा ऐलान, कहा- ‘यह मेरा लास्ट IPL है’ 

ये भी पढ़ें: Video: रजत पाटीदार ने हार्दिक पांड्या की गेंद को बनाया ‘रॉकेट’, विराट कोहली का रिएक्शन हो गया वायरल

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 11, 2024 10:53 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola