---विज्ञापन---

MI vs RCB: अरे! दिनेश कार्तिक ने बॉल को बना दिया खिलौना, वानखेड़े में खेला ‘गली क्रिकेट’, देखें वीडियो

Dinesh Karthik MI vs RCB IPL 2024: दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विस्फोटक पारी खेल चर्चा बटोर ली है। उन्होंने अपनी नाबाद 53 रनों की पारी में एक से एक स्टाइलिश शॉट लगाए। जिसे देख फैंस की नसों में रोमांच भर गया।

Dinesh Karthik MI vs RCB IPL 2024: 38 साल के दिनेश कार्तिक ने गुरुवार को वो कर दिखाया, जिसका सपना युवा क्रिकेटर देखते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसी के घर वानखेड़े में दिनेश कार्तिक ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने एमआई के गेंदबाजों की गेंदों पर हैरतअंगेज शॉट खेले। मानो कोई गली क्रिकेट खेल रहे हों। उनका ये अंदाज क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

16वें ओवर में गजब कारनामा

कार्तिक ने 16वें ओवर में फैंस का दिल जीतने वाले कई रचनात्मक शॉट लगाए। आकाश मधवाल की दूसरी गेंद पर वे लेग साइड में स्कूप खेलना चाह रहे थे, लेकिन मधवाल ने उन्हें भांपा और ऑफ स्टंप की ओर गेंद डाल दी। डीके ने तुरंत अपना इरादा बदला और बल्ले का मुंह खोलकर बॉल को फुल टॉस लिया और स्लिप के ऊपर से करारा चौका जड़ दिया। दस गेंदों में पहली बाउंड्री लगाकर डीके इसके बाद नहीं रुके।

---विज्ञापन---

उन्होंने चौथी गेंद पर स्लिप को एक बार फिर छकाया और उसी दिशा में शानदार चौका ठोक डाला। पांचवीं पर फिर डीके ने चतुराई वाला शॉट खेलकर गेंद को सीमा रेखा के पार करा दिया। अब डीके को रोकना मुश्किल हो गया। छठी गेंद पर उन्होंने फिर वही कारनामा किया और गेंद एक बार फिर सीमा रेखा पार चली गई। यानी डीके ने हर बार एक ही दिशा में शॉट लगाए और एमआई के फील्डर उनके सामने बेबस नजर आए।

---विज्ञापन---

कार्तिक ने खेली 53 रन की नाबाद पारी 

छठे नंबर पर उतरे दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक 230 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 53 रन जड़े। उनकी लाजवाब पारी देख क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे। आरसीबी के लिए उन्होंने बेहतरीन फिनिश किया और उसका स्कोर 196 रन तक पहुंचा दिया।

---विज्ञापन---

गजब फॉर्म में दिनेश कार्तिक 

दिनेश कार्तिक इन दिनों गजब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सीएसके के खिलाफ नाबाद 38, पीबीकेएस के खिलाफ नाबाद 28 और केकेआर के खिलाफ 20 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद डीके ने एमआई के खिलाफ जो किया, उससे हर कोई आश्चर्यचकित है। हालांकि कार्तिक कह चुके हैं कि ये उनका लास्ट आईपीएल है, लेकिन जिस तरह से वे बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देख फैंस उन्हें वर्ल्ड कप से विदाई देने की डिमांड भी करने लगे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB की लगातार हार के बीच दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा ऐलान, कहा- ‘यह मेरा लास्ट IPL है’ 

ये भी पढ़ें: Video: रजत पाटीदार ने हार्दिक पांड्या की गेंद को बनाया ‘रॉकेट’, विराट कोहली का रिएक्शन हो गया वायरल

First published on: Apr 11, 2024 10:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola