IPL 2024: धोनी का नया वीडियो आया सामने, क्या RCB खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने में थी माही की गलती?

IPL 2024 MS Dhoni Handshake Controversy: सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का एक और नया वीडियो सामने आया है। जिस पर एक बार फिर से आरसीबी और सीएसके के फैंस आमने-सामने है।

IPL 2024 MS Dhoni Handshake Controversy dhoni new video rcb vs csk

IPL 2024 MS Dhoni Handshake Controversy dhoni new video rcb vs csk

IPL 2024 MS Dhoni Handshake Controversy: आईपीएल 2024 में आरसीबी और सीएसके के मैच के बाद से चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी आरसीबी के खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए ड्रेसिंग रूम चले गए थे। जिसके बाद फैंस के रिएक्शन भी धोनी की इस वीडियो पर सामने आए थे। वहीं अब धोनी का एक और वीडियो सामने आया है। जिस पर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

धोनी के नए वीडियो पर फैंस की राय

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए सबसे आगे थे। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी के सभी खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने में व्यस्त थे और धोनी ज्यादा समय गंवाए ड्रेसिंग रूम की तरफ चले जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा कि मैं समझ सकता हूं कि वह नाराज हैं लेकिन हर दूसरा खिलाड़ी हाथ मिलाने आया। वे खिलाड़ी उस पल के हकदार थे। पिछले साल जब सीएसके जीती थी तो क्या उन्हें जश्न मनाना चाहिए था या हाथ मिलाना चाहिए था?

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं एक अन्य यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि सीएसके के बल्लेबाजों ने 30 गज का घेरा भी पार नहीं किया है और उनके प्रशंसक कह रहे हैं कि धोनी ने हाथ मिलाने के लिए आरसीबी का जश्न खत्म होने तक 3 मिनट इंतजार किया। बहुत बड़े पैमाने पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। इस मामले पर जहां एक तरफ सीएसके के फैंस धोनी का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आरसीबी के फैंस धोनी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि जब आप विश्व कप जैसा बड़ा खिताब भी जीतते है तो आप अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके जश्न मनाते है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और फिर भी आप विपक्षी टीम से हाथ मिलाते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद कई सीएसके फैंस ने दावा किया था कि धोनी ने लगभग 3 मिनट तक आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने का इंतजार किया था। लेकिन अब ये नया वीडियो सामने आने के बाद देखा जा सकता है कि धोनी ने हाथ मिलाने के लिए ज्यादा देर आरसीबी के खिलाड़ियों का इंतजार नहीं किया। जब मैच खत्म होने के बाद सीएसके के दोनों बल्लेबाज वापस आ रहे थे धोनी ने उनके आने का भी इंतजार नहीं किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ