PBKS vs DC Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का शुक्रवार से आगाज हुआ। टूर्नामेंट के दूसरे दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का सामना ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह भिड़ंत चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
जानिए हेड टू हेड के आंकड़े
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोई भी टीम कमतर नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग में दोनों टीमें अब तक 32 बार टकराई हैं। इसमें से पंजाब किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 1 मैच टाई भी रहा है। ऐसे में अगर DC मुकाबले को जीतती है तो दोनों टीमें बराबरी पर आ जाएंगी।
PBKS vs DC हेड टू हेड
कुल मैच: 32 मैच
पंजाब किंग्स ने जीते: 16 मैच
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते: 15 मैच
टाई: 1 मैच
पिछले सीजन 2 बार भिड़ी थीं
पिछले सीजन पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 2 बार टकराई थीं। इस दौरान दोनों टीमों ने 1-1 मैच पर कब्जा जमाया था। IPL 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से हराया था। वहीं 16वें सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 15 रन से मात दी थी। दोनों ही टीमों के कप्तान लंबे समय बाद मैदान में उतर रहे हैं, ऐसे में दोनों की कोशिश जीत के साथ इस सीजन का श्रीगणेश करने पर होगी।
ये भी पढ़ें: PBKS vs DC Playing 11: 15 महीने बाद एक्शन में दिखेंगे ऋषभ पंत, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘गार्डन में नहीं घूमने का, आईपीएल देखने का’ रोहित शर्मा ने बताया अपना Friday Plan
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के लिए जल्द होगा टीम का ऐलान, IPL मैचों में शामिल होंगे BCCI सेलेक्टर्स
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
27 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines