---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: ‘गार्डन में नहीं घूमने का, आईपीएल देखने का’ रोहित शर्मा ने बताया अपना Friday Plan

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मजेदार ट्वीट सामने आया है। जिसमें रोहित ने लिखा गार्डन में नहीं घूमने का आईपीएल ऑन जियो सिनेमा देखने का।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च यानी आज से होने जा रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत की 24 मार्च से गुजरात टाइटंस के साथ मैच से करेगी। मैच से पहले लगभग सभी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। फैंस को रोहित शर्मा के बाद जसप्रीत बुमराह का इंतजार था। वहीं बुमराह भी अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। वहीं अब मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शुक्रवार के प्लान के बारे में फैंस को बताया है। जिस पर फैंस अब मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

रोहित शर्मा ने बताया Friday Plan

शुक्रवार यानी 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज होने जा रहा है। आज मैदान पर काफी समय के बाद महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली खेलते हुए दिखने वाले हैं। फैंस इन दिग्गजों को देखने के लिए बेकरार है। वहीं रोहित शर्मा ने आज के प्लान को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है।

---विज्ञापन---

रोहित ने ट्वीट करके लिखा शुक्रवार शाम 6 बजे का प्लान। गार्डन में नहीं घूमने आईपीएल ऑन जियो सिनेमा देखने का… रोहित की इस पोस्ट पर अब यूजर भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा गार्डन में घूमने का नहीं, वरना रोहित भाई आ जायेंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा गार्डन में बैठ कर आईपीएल ऑन जियो सिनेमा देखने का।

---विज्ञापन---

इंग्लैंड सीरीज के दौरान वायरल हुई थी रोहित की ऑडियो

हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज के एक मैच के दौरान रोहित शर्मा की एक स्ंटप माइक से एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें रोहित शर्मा कह रहे थे कोई अगर गार्डन में घूमता दिखाई दिया…फैंस ने रोहित की इस ऑडियो को खूब शेयर किया और काफी मजेदार कमेंट्स भी किए। हालांकि अक्सर देखा गया है रोहित शर्मा मैच के दौरान खिलाड़ियों को बोलते रहते हैं जो स्टंप माइक में कैद हो जाता है। जो बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस में हो गया सबकुछ ठीक, रोहित के बाद एक और स्टार खिलाड़ी टीम से जुड़ा

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 के लिए जल्द होगा टीम का ऐलान, IPL मैचों में शामिल होंगे BCCI सेलेक्टर्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या फैंस के साथ हो गया धोखा? ‘RCB Unbox Event 2024’ के पैसे वापस करेगी फ्रेंचाइजी

First published on: Mar 22, 2024 01:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola