PBKS vs DC Playing 11: 15 महीने बाद एक्शन में दिखेंगे ऋषभ पंत, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2024 के दूसरे मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।

IPL 2024 Match 2 PBKS vs DC Possible Playing 11 Delhi Capitals Punjab Kings

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स।

PBKS vs DC Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के दूसरे मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ इस सीजन का आगाज करने पर होगी।

विज्ञापन

ऋषभ पंत की हो रही वापसी

इस मुकाबले से दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की IPL में वापसी होगी। 2022 के अंत में पंत रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, ऐसे में वह पिछला सीजन नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर ने DC की कमान संभाली थी। दूसरी ओर लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन ने अब 17वें सीजन में खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन

फोटो शूट से नदारद थे धवन

हाल ही में हुए कप्तानों के ग्रुप फोटो शूट में पंजाब किंग्स के कैप्टन शिखर धवन नजर नहीं आए थे। उनकी जगह उपकप्तान जितेश शर्मा ने शूट में हिस्सा लिया था। खबरों के मानें तो शिखर धवन की तबियत ठीक नहीं थी, इस कारण वह ग्रुप फोटो में नदारद रहे थे। धवन आखिरी बार IPL 2023 में खेलते नजर आए थे। पिछले सीजन पंजाब ने 14 में से 6 मैच जीते थे, वहीं दिल्ली को 14 में से 5 में जीत मिली थी।

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, ऋषि धवन/हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, ललित यादव, कुमार कुशाग्र/अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, झाय रिचर्डसन।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हरप्रीत सिंह भाटिया, प्रभसिमरन सिंह, राइली रुसो, जितेश शर्मा, सैम करन, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, शिवम सिंह, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे, क्रिस वोक्स , अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, विधाथ कावेरप्पा, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, प्रिंस चौधरी, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ सिंह, तनय त्यागराजन।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख डार सलाम, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, ललित यादव, ऋषभ पंत (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ