IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में केएल राहुल की टीम ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया और मैच को अपने नाम कर लिया। लखनऊ ने मुकाबले को 21 रनों से अपनी झोली में डाल ली है। पहले तो लखनऊ के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और स्कोरबोर्ड पर 199 रन टांग दिए। इसके बाद गेंदबाजों ने भी खूब कहर बरपाया, जिसके सामने पंजाब की टीम टिक नहीं सकी। लखनऊ की इस आईपीएल सीजन की पहली जीत से आरसीबी को प्वाइंट्स टेबल में काफी नुकसान हुआ है। खास बात है कि सिर्फ बेंगलुरु को ही नहीं, बल्कि लखनऊ ने मैच अपने नाम कर, 4 अन्य टीमों को भी नुकसान पहुंचाया है। चलिए आपको बताते हैं अब कैसी दिखती है प्वाइंट्स टेबल।
ये भी पढ़ें:- GT vs SRH Dream 11: अगर करनी है मोटी कमाई तो इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव
एक जीत और 5 टीमों को पछाड़ा
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह पहली जीत है। केएल राहुल की सेना ने पहला मैच राजस्थान के खिलाफ 20 रनों से गंवाया था। लेकिन अब एलएसजी ने जबरदस्त वापसी की और पंजाब को मात दे दी है। इससे प्वाइंट्स टेबल भी पूरी तरह से बदल गया है। इस मुकाबले से पहले लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर थी, लेकिन अब सिर्फ एक जीत के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। इससे 5 टीमों को प्वाइंट्स टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि आरसीबी की टीम इस मुकाबले से पहले प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर थी। लेकिन अब सातवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी भी एक मैच जीती है और लखनऊ ने भी एक मैच जीता है, फिर भी लखनऊ 5वें स्थान पर पहुंच गई और आरसीबी सातवें स्थान पर आ चुकी है।
ये भी पढ़ें:- DC vs CSK: मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी उधेड़ सकते हैं बखिया, ड्रीम 11 में किया शामिल, तो हो जाएंगे मालामाल
इन 4 टीमों को भी लगा झटका
बता दें कि आरसीबी के अलावा भी 4 ऐसी टीमें हैं, जिन्हें प्वाइंट्स टेबल में काफी नुकसान हुआ है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस इस मुकाबले से पहले सातवें स्थान पर थी, लेकिन अब आठवें स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स भी पहले आरसीबी से ऊपर 5वें स्थान पर थी, लेकिन लखनऊ के खिलाफ हारने के बाद छठे स्थान पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा 9वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जो 2 में से दोनों मैच हार चुकी है। वही, 10वें और आखिरी स्थान पर मुंबई की टीम पहुंच चुकी है। मुंबई भी अभी तक जीत का स्वाद नहीं चख सकी है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs PBKS: डेब्यू मुकाबले में ही मयंक यादव ने रचा इतिहास, अपनी रफ्तार से सभी को चौंकाया
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
23 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
51 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
55 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines