LSG vs PBKS: डेब्यू मुकाबले में ही मयंक यादव ने रचा इतिहास, अपनी रफ्तार से सभी को चौंकाया

IPL 2024 के 11वें मुकाबले में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। इस मुकाबले में मयंक यादव ने डेब्यू किया।

Mayank Yadav Only Second Indian Bowler to bowled 155 Plus in IPL

मयंक यादव की रफ्तार का कहर देखने को मिला। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

LSG vs PBKS, Mayank Yadav: IPL 2024 के 11वें मुकाबले में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार रही। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े। अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे मयंक यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा।

विज्ञापन

मयंक यादव की रफ्तार का कहर देखने को मिला

12वें ओवर की चौथी गेंद पर मयंक ने जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। इस ओवर में मयंक की रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवर की पहली गेंद उन्होंने 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से की। यह आईपीएल 2024 में अब तक फेंकी गई सबसे तेज गेंद हैं। इसके अलावा मयंक यादव IPL में 155 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले उमरान मलिक ने 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी।

विज्ञापन

डेब्यू मैच में मयंक ने लिए 3 विकेट

डेब्यू मैच में मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की वापसी कराई और एक के बार एक विकेट झटके। मयंक यादव ने अपने कोटे के 4 ओवर में 6.8 की किफायती इकॉनमी से मात्र 27 रन देकर 3 अहम सफलताएं प्राप्त कीं। मयंक ने पंजाब के टॉप ऑर्डर गेंदबाजों का विकेट चटकाया। तेज गेंदबाज ने जॉनी बेयरस्टो (42), प्रभसिमरन सिंह (19) और विकेटकीपर जितेश शर्मा (6) को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ