LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 11वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के लिए केएल राहुल की जगह निकोलस पूरन मैदान पर आए। पूरन आज के मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
हालांकि, केएल राहुल यह मैच खेल रहे हैं। टॉस के दौरान निकोलस पूरन ने बताया कि राहल चोटल हैं, ऐसे में वह आराम कर रहे हैं। होम ग्राउंड पर लखनऊ को पहली जीत की तलाश है। दूसरी और पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में DC को 4 विकेट से हराया था। दूसरे मुकबले में PBKS को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 4 विकेट से हरा मिली थी।
लखनऊ की ओर से 2 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
लखनऊ की ओर से मयंक यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने डेब्यू किया है। वहीं पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। लखनऊ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल 3 विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। ऐसे में केएल राहुल की जगह नवीन-उल-हक को मौका दिया जा सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ।
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, तनय थगराजन, विदवथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स: एश्टन टर्नर, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, दीपक हुडा, के गौतम।
हेड टू हेड के आंकड़े
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो LSG का पलड़ा भारी नजर आता हैं। लीग में दोनों टीमें अब तक 3 बार टकराई हैं। इस दौरान केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम ने 2 बार बाजी मारी है। वहीं 1 मैच में पंजाब किंग्स को भी जीत का स्वाद चखने को मिला है।
इकाना में दोनों टीमों का प्रदर्शन
अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ के आंकड़ों की बात करें तो टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 7 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान LSG को 3 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 2 मैच जीते हैं और लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें 1 मुकाबले में जीत मिली है। दूसरी ओर इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने इस मैदान पर 1 ही मैच खेला और उसमें फतेह हासिल की है। PBKS ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यह कारनामा किया है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: IPL में ये लापरवाही कहीं पड़ ना जाए भारी! वर्ल्ड कप से पहले खड़ा हो सकता है बड़ा खतरा
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्क्वाड में 12 नाम पक्के! IPL से मिलेंगे तीन बचे हुए खिलाड़ी
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines