T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्क्वाड में 12 नाम पक्के! IPL से मिलेंगे तीन बचे हुए खिलाड़ी

T20 World Cup 2024 Team India Squad Prediction: आईपीएल 2024 के बीच ही भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान होगा। इस टीम को लेकर अनुमान लगने लगे हैं और अगर परफॉर्मेंस के हिसाब से देखें तो 12 खिलाड़ियों के नाम तय मान सकते हैं। इतना ही नहीं बचे हुए तीन स्थान आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर भरे जा सकते हैं।

T20 World Cup 2024 Team India Squad 12 Players Confirmed Three Places After IPL 2024

T20 World Cup 2024 Team India Squad 12 Players Confirmed Probably

T20 World Cup 2024 Team India Squad Prediction: भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अभी आईपीएल 2024 में खेल रहे हैं। जबकि इसके तुरंत बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी खिलाड़ियों की नजरें होंगी कि वह आईसीसी इवेंट के स्क्वाड में जगह बनाने के लिए आईपीएल में अपना बेस्ट प्रदर्शन करें। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी इस स्क्वाड में जगह लगभग पक्की मानी जा रही है। उस लिस्ट में कुल 12 ऐसे नाम हैं जिनका खेलना टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगभग-लगभग तय है। लेकिन बचे हुए तीन नामों पर फैसला लेना मुश्किल होगा।

विज्ञापन

कब होगा टीम का ऐलान?

आईपीएल 2024 के बीच ही 30 मार्च शनिवार को अपडेट मिला है कि वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन अप्रैल के अंत में होगा। पीटीआई के इनपुट के अनुसार अप्रैल के अंत में कभी भी स्क्वाड जारी हो सकता है। वैसे भी टूर्नामेंट शुरू होने के एक महीने पहले तक टीम का ऐलान करने की डेडलाइन होती है। यानी 1 मई अंतिम तारीख होगी। ऐसे में आईपीएल का पहला महीना खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होने वाला है। अब आपको बताते हैं कि कौन से खिलाड़ी लगभग टीम में खेलने के लिए पक्का तैयार हैं।

विज्ञापन

कौन से 12 खिलाड़ी पक्के?

कुछ दिनों पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि रोहित शर्मा ही टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करेंगे तो इस पर डिबेट लगभग खत्म हो गया है। वहीं आईपीएल में केएल राहुल को विकेटकीपिंग करता देख काफी हद तक साफ है कि उनके अनुभव और सीनियर पोजीशन को देखते हुए वह ही बतौर विकेटकीपर यूएसए जाएंगे।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे तो विराट कोहली ने जिस तरह आईपीएल में फॉर्म जारी रखा है उनका खेलना भी तय मान सकते हैं। यशस्वी जायसवाल या शुभमन गिल में से कोई ओपनर या रिजर्व ओपनर रहेगा। मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव टीम की अहम कड़ी होंगे। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह जैसों का भी खेलना तय मान सकते हैं। देखें सभी 12 खिलाड़ियों के नाम:-

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

बचे हुए 3 स्थानों के लिए कई दावेदार

मौजूदा आईपीएल और पिछले कुछ समय से लगातार अच्छे प्रदर्शन की बात करें तो बचे हुए तीन स्थानों को भरने के लिए जंग काफी रोचक होगी। इतना आसान नहीं होगा कि आईपीएल के आधार पर किन्हीं भी तीन खिलाड़ियों को चुन लिया जाए। कई कैप्ड भारतीय खिलाड़ी तो शानदार प्रदर्शन कर ही रहे हैं। वहीं कई अनकैप्ड खिलाड़ी भी जैसे अभिषेक शर्मा, रियान पराग अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। ऐसे में आसान नहीं होगा चीजों को संभालना। अगर सरप्राइज एंट्री कोई होती है तो अनकैप्ड प्लेयर का नाम आ सकता है। फिलहाल जो आठ दावेदार हैं वो इस प्रकार हैं:-

संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर।

यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: विराट कोहली के T20 WC खेलने पर उठा सवाल! ऐसी 83 रनों की पारी किस काम की?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ