IPL 2024 LSG vs MI: आईपीएल के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमआई की टीम 4 विकेट से मुकाबला हार गई। बर्थडे बॉय रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे। इसी के साथ कई बड़े नाम भी अपना जादू नहीं चला पाए। आइए जानते हैं कि मुंबई की हार के 3 जिम्मेदार कौन हैं…
रोहित शर्मा
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। रोहित खराब शॉट पर आउट हुए। रोहित की फॉर्म अब एमआई के लिए चिंता का विषय बन गई है। पिछले 10 में से वह 5 मैचों में फ्लॉप रहे हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता
सूर्यकुमार यादव
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव को तीसरे स्थान पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भेजा गया। हालांकि वे प्रभाव नहीं छोड़ सके। सूर्या से एमआई को बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन वे भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। सूर्या ने 6 गेंदों में महज 10 रन बनाए। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 5 खिलाड़ियों का प्रदर्शन नहीं खास, फिर भी टीम इंडिया में बनाई जगह
महंगे साबित हुए गेराल्ड कोएट्जी
वहीं गेंदबाजी में भी कुछ गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। गेराल्ड कोएट्जी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने तीन ओवर में 9.67 की इकोनॉमी से 29 रन दिए। वह सिर्फ एक विकेट ही ले पाए।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 2 साल में कितनी बदल गई टीम इंडिया? इन 7 खिलाड़ियों का पत्ता साफ
मुंबई इंडियंस के लिए कठिन हुई राह
इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है। एमआई की टीम 10 में से 7 मुकाबले हारने के बाद नौवें स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई के पास 6 अंक और -0.272 की नेट रन रेट है। एमआई की ये लगातार तीसरी हार है। अब उसके पास 4 मुकाबले बचे हैं। जिसमें जीत के बाद उसके पास अधिकतम 14 अंक हो सकते हैं। ऐसे में उसका प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना काफी मुश्किल काम लग रहा है। देखना होगा कि मुंबई की किस्मत कैसा खेल खेलती है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या 4 खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी? आंकड़े दे रहे गवाही
ये भी पढ़ें: KKR के स्टार खिलाड़ी पर BCCI का बड़ा एक्शन, एक मैच के लिए बैन, 100% जुर्माना
ये भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी फिर बन सकते हैं CSK के कप्तान, सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines