T20 WC 2024: अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

Afghanistan T20 World Cup 2024 Squad: अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी राशिद खान करेंगे।

Afghanistan T20 World Cup 2024 Squad

Afghanistan T20 World Cup 2024 Squad

Afghanistan T20 World Cup 2024 Squad: अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान के स्क्वाड में पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले कई नए नाम शामिल हैं। नए खिलाड़ियों में मोहम्मद इशाक, करीम जनत और नूर अहमद जैसे प्लेयर हैं। टीम की कप्तानी राशिद खान करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक 2020 और 2022 ICC U19 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी हशमतुल्लाह शाहिदी को नहीं मिली जगह

खास बात यह है कि पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कप्तानी करने वाले स्टार खिलाड़ी हशमतुल्लाह शाहिदी को टीम में जगह नहीं मिली है। शाहिदी ने आखिरी T20I मुकाबला 2022 में खेला था। इसके बाद से उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को भी मेन टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद सलीम के साथ तीन रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है।

विज्ञापन

नांग्याल खारोटी को मिली जगह

इस टीम में युवा खिलाड़ी नांग्याल खारोटी को भी जगह दी गई है। नांग्याल ने इस साल मार्च में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। इस खिलाड़ी ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। आयरलैंड के खिलाफ 20 साल के खिलाड़ी ने तीन मैचों में सिर्फ 5.90 की इकॉनमी से रन दिए और 5 विकेट चटकाए। अफगानिस्तान के स्क्वाड में नवीन-उल-हक, फरीद अहमद और फजलहक फारूकी ने भी जगह बनाई है।

विज्ञापन

आठ खिलाड़ी खेल रहे हैं आईपीएल 

अफगानिस्तान की टीम के 15 खिलाड़ियों में से 8 आईपीएल खेल रहे हैं। टीम में केवल 4 बल्लेबाज हैं, लेकिन ऑलराउंडर्स की संख्या 6 है। नूर, जनत और इशाक पिछले दो अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं। वे पहली बार टी20 विश्व कप में खेलेंगे।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की टी-20 वर्ल्ड कप टीम 

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट

सेदिक अटल, हजरतुल्लाह जजई, सलीम सफी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ