---विज्ञापन---

IPL 2024: धोनी फिर बन सकते हैं CSK के कप्तान, सामने आई बड़ी वजह

IPL 2024 MS Dhoni Captain: आईपीएल 2024 में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी कमाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश कर रहे हैं। वहीं धोनी एक बार फिर से सीएसके की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ipl 2024 ms dhoni may be csk captain ruturaj gaikwad injured

IPL 2024 MS Dhoni Captain: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान इस बार रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में हैं। एमएस धोनी भी गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रहे हैं। अभी तक इस सीजन में सीएसके ने 9 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम ने 5 में जीत और 4 में हार का सामना किया है। वहीं अब एक बार फिर से एमएस धोनी के सीएसके के कप्तान बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल पिछले मैच में कप्तान गायकवाड़ को दाहिने हाथ के अंगूठे पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था। इस दौरान कैच पकड़ने के लिए दौड़ते वक्त गायकवाड़ को थोड़ी परेशानी में देखा गया था। हालांकि दर्द के बाद गायकवाड़ ने चोट पर स्प्रे लगवाई और मैदान पर ही फील्डिंग करते रहे। ऐसे में अगर गायकवाड़ की चोट बढ़ती है और उनको अगले मैच से बाहर बैठना पड़ता है तो धोनी को कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

First published on: Apr 30, 2024 03:38 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola