---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: बर्थडे बॉय रोहित शर्मा फ्लॉप, ये हैं मुंबई इंडियंस की हार के 3 गुनहगार

IPL 2024 LSG vs MI: रोहित शर्मा अपने जन्मदिन पर कमाल नहीं दिखा सके। मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

IPL 2024 LSG vs MI: आईपीएल के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमआई की टीम 4 विकेट से मुकाबला हार गई। बर्थडे बॉय रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे। इसी के साथ कई बड़े नाम भी अपना जादू नहीं चला पाए। आइए जानते हैं कि मुंबई की हार के 3 जिम्मेदार कौन हैं…

रोहित शर्मा 

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। रोहित खराब शॉट पर आउट हुए। रोहित की फॉर्म अब एमआई के लिए चिंता का विषय बन गई है। पिछले 10 में से वह 5 मैचों में फ्लॉप रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव 

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव को तीसरे स्थान पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भेजा गया। हालांकि वे प्रभाव नहीं छोड़ सके। सूर्या से एमआई को बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन वे भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। सूर्या ने 6 गेंदों में महज 10 रन बनाए। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 5 खिलाड़ियों का प्रदर्शन नहीं खास, फिर भी टीम इंडिया में बनाई जगह

---विज्ञापन---

महंगे साबित हुए गेराल्ड कोएट्जी 

वहीं गेंदबाजी में भी कुछ गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। गेराल्ड कोएट्जी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने तीन ओवर में 9.67 की इकोनॉमी से 29 रन दिए। वह सिर्फ एक विकेट ही ले पाए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 2 साल में कितनी बदल गई टीम इंडिया? इन 7 खिलाड़ियों का पत्ता साफ

मुंबई इंडियंस के लिए कठिन हुई राह 

इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है। एमआई की टीम 10 में से 7 मुकाबले हारने के बाद नौवें स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई के पास 6 अंक और -0.272 की नेट रन रेट है। एमआई की ये लगातार तीसरी हार है। अब उसके पास 4 मुकाबले बचे हैं। जिसमें जीत के बाद उसके पास अधिकतम 14 अंक हो सकते हैं। ऐसे में उसका प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना काफी मुश्किल काम लग रहा है। देखना होगा कि मुंबई की किस्मत कैसा खेल खेलती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या 4 खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी? आंकड़े दे रहे गवाही

ये भी पढ़ें: KKR के स्टार खिलाड़ी पर BCCI का बड़ा एक्शन, एक मैच के लिए बैन, 100% जुर्माना 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी फिर बन सकते हैं CSK के कप्तान, सामने आई बड़ी वजह

First published on: May 01, 2024 12:43 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola