IPL 2024 KKR vs SRH Qualifier 1: आईपीएल 2024 में पहला क्वालिफायर 1 कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर बाकी बचे कुछ टिकटों को बुक करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑनलाइन प्रोसेस बताया है। इस मैच का क्रेज फैंस के बीच देखने को मिल रहा है। जो टीम इस मैच को जीत जाएगी वो सीधे फाइनल में प्रवेश कर लेगी।
बीसीसीआई ने एक्स पर दी जानकारी
बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ऑनलाइन टिकट बुक करने की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि #FinalCall क्वालिफायर 1 के लिए आखिरी कुछ टिकट बचे हैं। यहां https://iplt20.com खरीदे अपने टिकट। मैदान पर मिलते हैं। आज एक बार फिर से मैदान पर रिंकू सिंह, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और सुनील नरेन जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें:- RCB फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार, 1-2 नहीं… बन रहे कुल 6 अनोखे संयोग
आईपीएल 2024 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 सीजन-17 में इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। खासकर जिस तरह से इस बार सनराइजर्स की बल्लेबाजी देखने को मिली है उससे विपक्षी गेंदबाज भी घबराते हुए दिखाई दिए। इस सीजन हैदराबाद की बल्लेबाजी सबसे मजबूत दिखी है। जिस तरह से ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो रही है। हैदराबाद ने 14 लीग मुकाबलो में से 8 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है। फिलहाल टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।
वहीं बात अगर केकेआर की करे तो टीम की सलामी जोड़ी ने काफी इंप्रेस किया है। खासकर सुनील नरेन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस सीजन एक बार फिर से नरेन ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट टीम का साथ छोड़कर इंग्लैंड वापस लौट चुके हैं। ऐसे में टीम को उनकी कमी खल सकती है। केकेआर प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। 14 मैचों से केकेआर ने 9 में जीत और 3 में हार का सामना किया है।
ये भी पढ़ें:- ‘मैंने सेलेक्टर्स के पैर नहीं छुए, इसलिए रिजेक्ट हुआ..’ गौतम गंभीर का अपने करियर पर बड़ा दावा
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
18 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
39 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
51 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
54 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines