IPL 2024 KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का क्वालीफायर-1 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। क्वालीफायर-1 खेलने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। इसमें जो टीम जीतती है, वह सीधा फाइनल खेलती है। जबकि हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालीफायर-2 से भिड़ना होता है। ऐसे में ये भी संभव है कि आईपीएल 2024 की टॉप-2 टीमें एक बार फिर फाइनल खेलती हुई नजर आएं।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि कोलकाता और हैदराबाद, दोनों ही टीमों ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के कई खिलाड़ी जबर्दस्त परफॉर्मेंस से हैरान कर रहे हैं। ये मुकाबला भी कांटे का होने वाला है। जिसके लिए कई एक्सपर्ट अपनी टीम और फेवरेट प्लेयर चुन रहे हैं। स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी इस मुकाबले के लिए अपने 4 फेवरेट प्लेयर चुने हैं।
शमी ने यूट्यूब चैनल पर किया आगामी मैच का एनालिसिस
शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मैच के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आईपीएल का अब वो पड़ाव आ चुका है, जिसमें गलती करने की सजा काफी महंगी पड़ सकती है। नॉकआउट मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। इस सीजन केकेआर ने जैसा भी क्रिकेट खेला है, वह अब तक का बेस्ट है। उन्होंने कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। बल्लेबाजी में केकेआर को किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है। स्पिन गेंदबाजी ने भी अपना बैलेंस बनाकर रखा है। सनराइजर्स और केकेआर दोनों टीमें एक जैसी स्थिति में हैं।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: मोहम्मद शमी ने धोनी के फैसले पर उठाए सवाल, बोले- CSK कर जाती क्वालीफाई
शमी ने आगे कहा कि अगर मैं दोनों टीमों से दो-दो प्लेयर्स लूं तो केकेआर की तरफ से सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को लूंगा और एसआरएच की तरफ से अभिषेक शर्मा और टी नटराजन मेरी पसंद होंगे। चारों ही खिलाड़ी अब तक शानदार प्रदर्शन से हैरान करते नजर आए हैं।
कैसा है खिलाड़ियों का प्रदर्शन?
सुनील नारायण की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 12 मैचों में 38.42 के औसत और 182.94 के स्ट्राइक रेट से 461 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। नारायण ने 13 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। बात की जाए आंद्रे रसेल की तो उन्होंने 12 मैचों में 31.71 के औसत और 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन जड़े हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट झटके हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB या RR, कौन जीतेगा एलिमिनेटर? अंबाती रायडू की पसंद से फैंस हैरान
अभिषेक शर्मा, टी-नटराजन का शानदार प्रदर्शन
सनराइजर्स के खिलाड़ियों की बात की जाए तो अभिषेक शर्मा ने 13 मैचों में 38.92 के औसत और 209.42 के स्ट्राइक रेट से 467 रन जड़े हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे। वहीं टी-नटराजन ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 13 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। जिसमें 19 रन देकर 4 विकेट लेने जैसा कारनामा भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: एमएस धोनी की चोट पर सामने आया बड़ा अपडेट, टल सकता है संन्यास का फैसला
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत बनना चाह रहा था बल्लेबाज, हवा में फेंक दिया बल्ला, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IPL में सिर्फ ये टीम जीत पाई एलिमिनेटर, क्वालीफायर-2 और फाइनल, क्या RCB कर पाएगी कारनामा?
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
55 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines