IPL 2024 GT vs MI: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। यब मुकाबला सुपर संडे के दिन शाम साढ़े सात बजे से दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सिर्फ मुंबई और गुजरात के फैंस को ही नहीं, बल्कि करोड़ों अन्य फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। गुजरात टाइटंस के फैंस इसी उम्मीद में हैं कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस को हराकर हार्दिक पांड्या से बेवफाई का बदला ले सके।
ये भी पढ़ें:- PBKS Vs DC: एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत हुए भावुक, आगे की रणनीति का खुलासा किया
पांड्या से नाराज करोड़ों फैंस
हार्दिक पांड्या आखिरी दो सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे, लेकिन आईपीएल 2024 में मुंबई की टीम ने उन्हें एक बार फिर से ट्रे़ड कर लिया। इससे गुजरात के करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस रोमांचक मुकाबले में किसकी विजय होती है। अगर गुजरात को मुंबई के खिलाफ जीत हासिल करनी है, तो इसके लिए खास रणनीति बनाने की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपनी प्लेइंग इलेवन में इन 4 विदेशी धुरंधरों को जगह दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 PBKS vs DC: 454 दिन बाद लौटे ऋषभ पंत, पंजाब ने जीता टॉस; देखें Playing 11
गुजरात टाइटंस में खेले सकते हैं ये 4 विदेशी
मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान गिल साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को जरूर खिला सकते हैं। मिलर तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर बनाया जा सकता है। दूसरे विदेशी खिलाड़ी केन विलियमसन हैं। केन ना सिर्फ एक दिग्गज बल्लेबाज हैं, बल्कि दिग्गज कप्तान भी हैं। केन बतौर बल्लेबाज तो विरोधी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे ही, इसके अलावा वह कप्तानी में भी शुभमन गिल की मदद करते दिखेंगे। गिल के पास अभी कप्तानी करने का अनुभव नहीं है। ऐसे में केन के टीम में होने से गिल को कप्तानी में भी मदद मिलेगी।
https://twitter.com/beingtweety77/status/1771245156840222902
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘BCCI ने दिया था कप्तानी का ऑफर लेकिन धोनी…’ सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान
अफगानिस्तानी दिग्गज भी बिखेरेंगे जलवा
तीसरे खिलाड़़ी अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान हैं। राशिद की करिश्माई गेंदबाजी के सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाज भी घुटने टेक देते हैं। ना सिर्फ गेंदबाजी से बल्कि जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी से भी कमाल कर सकते हैं, इस कारण से राशिद का खेलना भी पक्का है। इसके अलावा चौथे खिलाड़ी के रूप में भी अफगानिस्तान के खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई खेलते दिख सकते हैं। ये चारों खिलाड़ी बेहद ही खतरनाक हैं, जो मुंबई टीम की बखिया उधेड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या सच में विराट कोहली ने रचिन रविंद्र को दी गाली? सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
5 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
5 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines