PBKS Vs DC: एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत हुए भावुक, बताया कैसे दिल्ली को बनाएंगे विजेता

ऋषभ पंत की करीब 15 महीने बाद क्रिकेट में वापसी हो रही है। वह रोड एक्सीडेंट के बाद IPL का पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे। वापसी के बाद पंत ने अपने प्लान का खुलासा किया।

Rishabh Pant Really emotional time for me Just want to enjoy the moment IPL 2024 PBKS vs DC

ऋषभ पंत की हुई वापसी। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

PBKS Vs DC, Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऐसे में DC पहले बल्लेबाजी करते नजर आएगी। रोड एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत टॉस के दौरान भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने आगे की रणनीति पर भी बात की।

विज्ञापन

मैं इस पल का आनंद लेना चाहता हूं

टॉस के दौरान पंत ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करते। विकेट थोड़ा धीमा लग रहा है। मेरे लिए वास्तव में यह इमोशनल टाइम है। मैं बस इस पल का आनंद लेना चाहता हूं। मैं ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं पिछले सीजन को लेकर चिंतित नहीं हूं। यह मेरे लिए सचमुच रोमांचक समय है। हम अच्छी तैयारी कर रहे हैं। हमारे लिए चार विदेशी खिलाड़ी शाई होप, मिचेल मार्श, डेविड वार्नर और ट्रस्टन स्टब्स हैं।”

विज्ञापन

दिसंबर 2022 में हुआ था पंत का एक्सीडेंट

बता दें कि 2022 के अंत में ऋषभ पंत एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान पंत ही ड्राइव कर रहे थे। एक्सीडेंट के बाद पंत IPL का पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा वह एशिया कप, वनडे विश्व कप 2023 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी नहीं खेल पाए थे। अब पंत पूरी तरह फिट हो चुके हैं और बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं। पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी। IPL 2023 में पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर ने DC की कमान संभाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ