IPL 2024: हार्दिक पांड्या पर पहली बार GT कोच ने दिया बयान, बताया MI जाने की असली वजह

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया था, इसके बाद अब जाकर गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने पांड्या पर खुलकर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पांड्या ने गुजरात छोड़ने का फैसला क्यों किया है।

IPL 2024 Gujarat Titans Coach Ashish nehra said why he did not stop Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा।

GT Statement on Hardik Pandya: आईपीएल 2024 की सबसे बड़ी ट्रेडिंग हार्दिक पांड्या के रूप में हुई है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया था। इतना ही नहीं, मुंबई ने बाद में रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक को कप्तान भी बना दिया था। इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। रोहित शर्मा के फैंस हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस पर भड़क उठे थे। हालांकि इतना कुछ होने के बाद भी गुजरात की टीम शांत रही। गुजरात की ओर से पांड्या को लेकर कोई बयान नहीं आया था। लेकिन अब गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने हार्दिक को लेकर खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हार्दिक को क्यों नहीं रोका गया’

आशीष नेहरा ने ये भी बताया कि हार्दिक पांड्या ने गुजरात छोड़कर मुंबई के साथ जाने का फैसला क्यों किया है। यहां तक की जब हार्दिक जा रहे थे, गुजरात टाइटंस ने उन्हें रोकने की भी कोशिश नहीं की थी। आईपीएल 2024 से पहले गुजरात के कोच ने हार्दिक पांड्या को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हार्दिक पांड्या को इसलिए नहीं रोका क्योंकि वह अपनी पुरानी टीम के साथ जा रहे थे। अगर वह मुंबई के अलावा किसी अन्य टीम में जाते, तो हम जरूर उन्हें रोकने की कोशिश करते। लेकिन जब हम किसी टीम के लिए लंबे समय तक खेल लेते हैं, तो उनके साथ अलग सा लगाव हो जाता है।

https://twitter.com/GT_Archive/status/1769242159788577226

विज्ञापन

‘उनके पास कप्तानी का अनुभव नहीं’

आशीष नेहरा ने आगे कहा कि हार्दिक पांड्या 7 साल से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। उन्होंने गुजरात के लिए सिर्फ 2 साल ही खेले हैं। ऐसे में अगर वह अपनी पुरानी टीम में वापस जाना चाहते हैं, जहां से उन्होंने खेलना शुरू किया था, तो उन्हें रोकने का कोई मतलब नहीं बनता है। उन्होंने आगे कहा कि जब हार्दिक को गुजरात में शामिल किया गया, तो उनके पास कप्तानी का अनुभव नहीं था, लेकिन हमने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। हम उम्मीद करते हैं कि वह कप्तानी में और बेहतर कर सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

24 मार्च को होगा पहला मैच

आशीष नेहरा के इस बयान से साफ हो गया कि गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या से नाराज नहीं है। हालांकि गुजरात के फैंस हार्दिक पांड्या से नाराज हैं। इस कारण से पांड्या के मुंबई में शामिल होने के बाद उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया था। अब गुजरात को आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई के खिलाफ खेलना है। इस मैच में दर्शकों की भीड़ उमड़ने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ