---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, बाहर होगा स्टार तेज गेंदबाज!

IPL 2024 Mumbai Indians: आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार युवा तेज गेंदबाज चोट के चलते सीजन-17 के कुछ मैचों से बाहर हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 Mumbai Indians: आईपीएल 2024 शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। वहीं इससे पहले मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ने लगी है। मुंबई इंडियंस का एक स्टार तेज गेंदबाज आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो सकता है। जो मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। वहीं अभी तक सूर्यकुमार यादव भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। सूर्यकुमार भी आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ने लगी है।

4.6 करोड़ की कीमत वाला गेंदबाज होगा बाहर

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगी। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होगा। उससे पहले मुंबई इंडियंस के सामने अब एक और परेशानी खड़ी हो गई है। श्रीलंका टीम के युवा तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका चोट से उबरने के कारण आईपीएल की शुरुआत में कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। दरअसल दिलशान को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद दिलशान सीरीज के आखिरी वनडे मैच से भी बाहर हो गए थे।

---खबर नीचे जारी है---


दिलशान को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने बताया कि दिलशान मदुशंका दूसरे वनडे में चोटिल हो गए थे एमआरआई स्कैन से पता चला है कि उनको हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। अब दिलशान आगे कुछ मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें, आईपीएल 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने दिलशान मदुशंका को 4.6 करोड़ में खरीदा था। अब ये तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ा रहा है। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान 27वें ओवर में मदुशंका को चोट लग गई थी इस मैच में दिलशान 6.4 ओवर तक गेंदबाजी करके मैदान से बाहर चले गए थे।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

बता दें, वनडे विश्व कप 2023 में दिलशान मदुशंका ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। इसके बाद से ही आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें दिलशान पर टिकी थी। वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था लेकिन मदुशंका ने अपनी शानदार गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटौरी। इस टूर्नामेंट में दिलशान ने 21 विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ईशान किशन का खास Message, मैदान को लेकर कही बड़ी बात

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- फिर विवादों में WC 2023 फाइनल की पिच, पूर्व दिग्गज ने रोहित और द्रविड़ पर लगा दिया बड़ा आरोप!

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, लंदन से भारत लौटे विराट, Viral Video

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 17, 2024 01:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola