T20 WC 2024: 'हमें किसी भी कीमत पर विराट चाहिए', सेलेक्टर्स के सामने रोहित ने रख दी डिमांड

T20 World Cup 2024: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दे दिया है। रोहित ने सेलेक्टर के सामने जो शर्त रखी है, यह हैरान कर देने वाली है। इससे विराट कोहली के फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है।

T20 World Cup 2024 rohit sharma said We need Virat at any cost

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024।

T20 World Cup 2024: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर किया जा सकता है। टीम सेलेक्टर्स कोहली को विश्व कप खिलाने के पक्ष में नहीं हैं। इससे कोहली के फैंस ने सोशल मीडिया का माहौल गरमा दिया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विराट के फैंस आग बबूला हो गए हैं। इस कड़ी में अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। रोहित ने साफ कह दिया है कि हमें किसी भी कीमत पर टीम में विराट कोहली चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने दिलाई थी जीत

विराट कोहली को लेकर सामने आई रिपोर्ट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी थी। विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के लिए कितना बड़ा नाम हैं, यह बात बताने की जरूरत नहीं है। आखिरी टी20 विश्व कप में भी कोहली पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। 2022 के टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में विराट कोहली के योगदान को कौन भूल सकता है। बावजूद इसके रिपोर्ट सामने आ रही थी कि कोहली को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में टीम का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। लेकिन इस खबर के बीच रोहित शर्मा ने ऐसा कुछ कह दिया है कि सभी भौचक्के रह गए हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने कोहली को लेकर क्या कहा

भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने ट्विटर पर कोहली का एक पोस्ट शेयर किया है। कोहली की तस्वीर साझा करते हुए कीर्ति आजाद ने जो खुलासे किए हैं, वह चौंकाने वाला है। आजाद ने कहा कि टीम सेलेक्टर अजीत अगरकर विराट कोहली को नहीं खिलाना चाह रहे थे। इसके बाद जय शाह ने इसको लेकर रोहित शर्मा से बातचीत की। इस पर रोहित ने कहा कि मुझे किसी भी कीमत पर टीम में विराट कोहली चाहिए। रोहित के इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया है। किंग कोहली के लिए ऐसा समय चल रहा है, जब शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें विश्व कप से बाहर करने की बात की जा रही है। लेकिन रोहित खुलकर कोहली के समर्थन में उतर आए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

करोड़ों फैंस को मिली खुशखबरी

कीर्ति आजाद ने आगे कहा कि रोहित शर्मा के बयान से साफ है कि विराट कोहली टी20 विश्व कप 2024 में खेलेंगे। इसका आधिकारिक तौर पर जल्द ही घोषणा भी कर दिया जाएगा। विराट कोहली को लेकर रोहित शर्मा का यह भरोसा काबिले तारीफ है। कोहली के करोड़ों फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। फैंस रोहित शर्मा की भी इसके लिए खूब सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ