IPL 2024: ईशान किशन का खास Message, मैदान को लेकर कही बड़ी बात

IPL 2024 Ishan Kishan Message: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने फैंस और साथी क्रिकेटरों को एक खास संदेश दिया है।

IPL 2024 Ishan Kishan shares touching message grounds clean mumbai indians

IPL 2024 Ishan Kishan shares touching message grounds clean mumbai indians Image Credit: Social Media

IPL 2024 Ishan Kishan Message: आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब काफी कम समय बचा हुआ है। इसको लेकर सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हैं। वहीं आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस भी आईपीएल के नए सीजन के लिए तैयारी कर रही है। नए सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मैदान को लेकर एक खास संदेश दिया है। ईशान किशन का ये संदेश खासकर फैंस के लिए है जो मैदान पर मैच देखने आते हैं।

विज्ञापन

मैदान की सफाई को लेकर ईशान का खास संदेश

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2024 में क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले हैं। ईशान किशन टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे हैं, घरेलू क्रिकेट की अनदेखी करने के बाद बीसीसीआई ने ईशान के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था। जिसके बाद अब ईशान आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले ईशान किशन ने फैंस से मैदान की सफाई को लेकर खास अपील की है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

ईशान किशन ने वीडियो में कहा कि हमने देखा है कि हर कोई प्रैक्टिस के लिए मैदान पर जाता है लेकिन लोग जहां भी जाते हैं वहां पानी की बोतल फेंक देते हैं। जो सही नहीं है। हर जगह पानी के बोतलें नहीं फेंकनी चाहिए। अपने मैदान को जहां आप प्रैक्टिस करते हो या मैच देखने आते हो उसको साफ रखे। ये काफी छोटी चीज है लेकिन छोटे बदलाव काफी महत्वपूर्ण है। जो सभी को करना चाहिए। ईशान के इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन

बता दें, ईशान किशन आईपीएल 2024 में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस बार किशन मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे। मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगी। 24 मार्च को मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ