IPL 2024 GT vs SRH: आईपीएल 2024 का आज के दिन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जहां एक तरफ पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हराया था। दोनों टीमों ने अभी तक दो-दो मुकाबले खेले हैं और एक-एक मैच में जीत हासिल की है। अब दोनों टीम अपनी दूसरी जीत की तलाश में है।