GT vs PBKS: पंजाब का स्टार खिलाड़ी चोटिल, Playing 11 में हो सकती है धाकड़ प्लेयर की एंट्री

IPL 2024 Gujarat Titans vs Punjab Kings: पंजाब किंग्स की टीम अपने पहले तीन में से दो मुकाबले गंवा चुकी है। टीम का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया है। उसी बीच अब टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। वहीं उनकी जगह एक दूसरे खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है।

IPL 2024 GT vs PBKS Liam Livingstone Injury Punjab Kings Playing 11 Change Sikandar Raza Can Comes in

IPL 2024 GT vs PBKS Star Player Injury Punjab Kings Playing 11 Can Change

IPL 2024 Gujarat Titans vs Punjab Kings: आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुरुवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होना है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। वहीं पिछले तीन मुकाबलों में से दो मैच जीतकर आई गुजरात टाइटंस की नजरें तीसरी जीत पर होंगी। पंजाब की टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव की संभावना नजर आ रही है। मैच से पहले ही इसके संकेत मिली और क्रिकबज ने अपने प्रिव्यू में एक खिलाड़ी की इंजरी की जानकारी दी। वो इंजर्ड खिलाड़ी हैं लियाम लिविंगस्टोन जिनकी जगह इस मैच में दूसरे खतरनाक खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

किसे मिलेगा टीम में मौका?

क्रिकबज के अनुसार पिछले मैच में लिविंगस्टोन के हैमस्ट्रिंग इंजरी की समस्या सामने आई थी। यानी इस मैच के लिए टीम एक बदलाव कर सकती है। अगर पंजाब के विदेशी प्लेयर्स की बात करें तो लिविंगस्टोन को रिप्लेस करने के लिए टीम के पास एक और धाकड़ ऑलराउंडर है। वो खिलाड़ी हैं जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा जिन्होंने अभी तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेला है। रजा को इस सीजन मौके का इंतजार है। अगर गुजरात के खिलाफ इस मैच में लिविंगस्टोन फिट नहीं हुए तो सिकंदर रजा को मौका मिलना तय मान सकते हैं।

विज्ञापन

पिछले सीजन खेले 7 मैच

सिकंदर रजा ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए सात मैच ही खेले थे लेकिन कुछ मुकाबलों में मैच फिनिश करते हुए उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी। रजा ने 7 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 139 रन बनाए थे और तीन विकेट भी लिए थे। 57 उनका बेस्ट स्कोर था। अब देखना होगा कि इस मुकाबले में सिकंदर रजा जगह बना पाते हैं या नहीं? वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और हाल ही में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल की हैट्रिक भी ली थी। उनको मौका देना धवन के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह (इम्पैक्ट अर्शदीप सिंह की जगह), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन/सिकंदर रजा, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ