IPL 2024 Delhi Capitals Got Shocked: आईपीएल 2024 के बीच ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में पहले से ही काफी खराब है। दिल्ली इस आईपीएल सीजन 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन इनमें से सिर्फ 2 मैच जीत पाई है। 2 मैच अपने नाम कर डीसी की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। इस कड़ी में पंत की टीम की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई है। डीसी का धाकड़ खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। दिल्ली कैपिटल्स का ऑलराउंडर खिलाड़ी आईपीएल 2024 को बीच में ही छोड़कर वापस अपने देश लौट चुका है। इससे दिल्ली को करारा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें:- RR vs PBKS: नहीं छीन सकी राजस्थान की बादशाहत, पंजाब समेत इन टीमों का सफर लगभग खत्म
पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स को इस टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। यह मैच पंत की सेना के लिए काफी अहम होने वाला है। दिल्ली इस मैच को अपने नाम कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखना चाहेगी। लेकिन इस बीच दिल्ली को बड़ा झटका लगा है। डीसी का ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। मार्श इस आईपीएल सीजन अभी तक सिर्फ 4 मुकाबले खेल पाए हैं। इसके बाद वह चोटिल होने के कारण 2 मैचों से बाहर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह जल्द ही वापसी करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अब मार्श चोट की इलाज कराने के लिए अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। अगर वह चोट से जल्दी उबर पाते हैं, तो वह वापस आएंगे, नहीं तो वह पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- KKR vs LSG: पिछला मैच हारकर आ रही दोनों टीमें, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये बदलाव
इस सीजन खिलाड़ी का प्रदर्शन
बता दें कि ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दिल्ली के लिए इस सीजन खेले गए 4 मैचों में 160 की स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए हैं। वह भले ही बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं। लेकिन वह जिस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, अगर वह एक बार मैदान पर जाएं, तो गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देते हैं। खिलाड़ी ने इन 4 मैचों में एक विकेट भी लिया है। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है, जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में भी टीम का साथ देते हैं। ऐसे में धाकड़ खिलाड़ी के बाहर होने से पंत की सेना को करारा झटका लगा है। अब देखने वाली बात होगी कि मार्श के बिना इस आईपीएल सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कैसा रहता है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RR: राजस्थान की जीत में चमके ये 3 खिलाड़ी, टीम को मिली पांचवीं जीत
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
22 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
26 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines