IPL 2024 DC vs RR: आईपीएल के 56वें मुकाबले में संजू सैमसन के विकेट पर बवाल मचा हुआ है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि संजू सैमसन नॉट आउट थे, तो वहीं कुछ ने कहा है कि शाई होप का कैच सही था और वे आउट थे। बाउंड्री के नजदीक लिए गए इस कैच को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। इस बीच कुछ फैंस ने इस विवाद का निपटारा करने के लिए अनोखे सुझाव भी दिए हैं। एक ऐसा ही अनोखा सुझाव कुछ फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर दिया जा रहा है।
एलईडी लाइट्स लगा देनी चाहिए
फैंस का कहना है कि बाउंड्री रोप पर टच सेंसर और एलईडी लाइट्स लगा देनी चाहिए। विकेट्स की तरह यदि कोई खिलाड़ी बाउंड्री से टच हो, तो यह जल उठे और अंपायर को निर्णय लेने में आसानी हो। इससे चौके-छक्के को रोकने के दौरान भी विवाद की स्थिति खत्म हो जाएगी।
लाखों रुपये में होती है विकेट्स की कीमत
हालांकि फैंस का ये सुझाव कितना महंगा साबित होगा, ये कहना मुश्किल है क्योंकि एलईडी विकेट सेट की कीमत लाखों रुपये में होती है। माना जाता है कि एलईडी विकेट की कीमत 32 से 41 लाख रुपये होती है। ऐसे में पूरी बाउंड्री को कवर करने का खर्च करोड़ों रुपये में आ सकता है। फिर इसे लेकर कुछ तकनीकी समस्याएं भी हो सकती हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस सुझाव पर विचार तो किया जा सकता है। टेक्नोलॉजी के साथ सब मुमकिन है।
हर एंगल से जांच की मांग
संजू सैमसन के विकेट पर कई दिग्गजों ने भी बयान दिया है। उनका कहना है कि अंपायर को थोड़ा और समय लेकर हर एंगल से इसकी जांच करनी चाहिए थी। ये एक जल्दबाजी में लिया गया फैसला था। संजू भी आउट होने के बाद मैदान छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने थर्ड अंपायर के रिव्यू के खिलाफ डीआरएस की अपील की थी। वह अंपायर से इस पर चर्चा करते नजर आए थे। हालांकि उनकी मांग नहीं मानी गई और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने निकाला बाउंड्री विवाद का तोड़, बोले- इससे चीजें पारदर्शी हो जाएंगी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘आखिर में अंपायर का फैसला…’ संजू सैमसन के विकेट विवाद पर संगाकारा ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को क्यों नहीं दिया गया DRS, क्या कहता है नियम?
ये भी पढ़ें: DC vs RR: अंपायरिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक मैच में दो बार उठे सवाल
ये भी पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान ने छेड़ी ‘नट-बोल्ट’ की बहस, मैक्गर्क के तूफान से मिला करारा जवाब
ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
39 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
50 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines