IPL 2024 DC vs RR: आईपीएल के इस सीजन में अंपायरिंग पर कई सवाल उठ चुके हैं। इसे लेकर कई विवाद भी सामने आ चुके हैं। एक नया विवाद राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। जब एक बार नहीं बल्कि दो बार अंपायर के फैसलों पर सवाल उठते दिखाई दिए। इन फैसलों पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।
संजू सैमसन के विकेट को लेकर बवाल
पहला विवाद संजू सैमसन के विकेट को लेकर हुआ। 16वें ओवर में शाई होप ने बाउंड्री के पास कैच लपका। जिसे लेकर भारी ड्रामा हुआ। कप्तान संजू सैमसन और कुमार संगकारा इसे लेकर नाखुश दिखाई दिए। सैमसन ने अंपायर्स के पास जाकर एक बार फिर डीआरएस की अपील की, लेकिन उन्हें रिव्यू नहीं दिया गया।
वाइड बॉल को लेकर ड्रामा
जबकि दूसरा विवाद थोड़ी ही देर बाद हुआ। जब 19वें ओवर में गेंद को वाइड नहीं दिया गया। रसिख सलाम की गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन वे चूक गए। बॉल कीपर के हाथों में गई तो फील्ड अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने रिव्यू ले लिया। थर्ड अंपायर ने सभी एंगल से इसे देखा, फिर उन्होंने माना कि ऑनफील्ड अंपायर के निर्णय को पलटने का कोई सबूत नहीं है। इसलिए इस गेंद को वाइड नहीं दिया गया।
ये भी पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान ने छेड़ी ‘नट-बोल्ट’ की बहस, मैक्गर्क के तूफान से मिला करारा जवाब
फैंस का फूटा गुस्सा
इस तरह विवादित अंपायरिंग पर कई सवाल उठ रहे हैं। कमेंटेटर्स ने भी खराब अंपायरिंग पर सवाल उठाए थे। अब फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा है। फैंस का कहना है कि अंपायरिंग का स्तर गिरता जा रहा है। वाइड बॉल पर बहुत ज़्यादा समय लेना और यह कहना कि अब कोई सबूत नहीं है। एक एंगल से पहली बॉल क्रीज के बाहर जा रही है और दूसरे एंगल से बॉल क्रीज के अंदर जा रही है। ये किस तरह का डिसीजन है।
ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
20 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
46 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines