हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: KKR के पूर्व खिलाड़ी ने कोच पर लगाए आरोप, आंद्रे रसेल ने अब दिया बड़ा बयान

IPL 2024 KKR Coach Allegations: आईपीएल 2024 के बीच एक नया विवाद केकेआर के कोच को लेकर खड़ा हो गया है। कोच चंद्रकांत पंडित के ऊपर एक पूर्व केकेआर के खिलाड़ी ने आरोप लगाए हैं। वहीं अब इसको लेकर आंद्रे रसेल का भी बयान सामने आया है।

विज्ञापन
David Wiese Allegations KKR Coach Chandrakant Pandit Andre Russell Statement

IPL 2024 KKR Coach Allegations: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जहां एक अलग अंदाज में नजर आ रही है। वहीं टीम में गौतम गंभीर की एंट्री से उसका जोश हाई है। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को शानदार जीत मिली थी। उसके बाद अब दूसरे मुकाबले में टीम का सामना होना है आरसीबी से। इसी बीच पिछले 24 घंटे में कुछ खबरें ऐसी सामने आईं कि केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित पर कुछ आरोप लगे हैं। यह आरोप लगे हैं उनके सख्त रवैये और अनुशासन के प्रति सख्ति बरतने को लेकर।

दरअसल पिछले सीजन में केकेआर का हिस्सा रहे नामीबिया के खिलाड़ी डेविड विसे ने एक पॉडकास्ट में कोच चंद्रकांत पंडित के ऊपर आरोप लगाए थे कि वह काफी सख्त हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि सिर्फ वही नहीं बल्कि टीम के कई खिलाड़ी इस रवैये से खुश नहीं हैं। वहीं अब आंद्रे रसेल ने अपने कोच का बचाव किया है। उन्होंने डेविड विसे की बातों और उनके आरोपों को पूरी तरह बकवास भी करार दिया है।

क्या बोले थे डेविड विसे?

चंद्रकांत पंडित को लेकर विसे ने कहा,’चंद्रकांत पंडित को भारत में एक काफी सख्त और उग्र कोच के तौर पर जाना जाता है। उनको अनुशासन काफी पसंद है। अक्सर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अलग-अलग देशों से आए खिलाड़ी इस सख्त रवैये को पसंद नहीं करते और उन्होंने यह नहीं बताया जाता है कि कैसा बर्ताव करना है और क्या पहनना है। मेरे लिए यह काफी कठिन था। वह टीम के अंदर अपने हिसाब से चीजों को करना चाहते थे और यह रवैया कई खिलाड़ियों को नहीं पसंद आया। मगर मेरा यह मानना था कि आप जैसा चाहो करो मैं तो खेलने आया हूं जैसे कहोगे करूंगा, मगर कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जो यह नहीं पसंद कर रहे थे।

विज्ञापन

आंद्रे रसेल ने किया कोच का बचाव

आंद्रे रसेल ने इस पूरे मामले पर बयान दिया है और अपने कोच का बचाव किया है। उन्होंने डेविड विसे के आरोपों को बकवास बताते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,’हम पिछले साल से उनके साथ जुड़े हुए हैं और आप जब किसी नए कोच के साथ काम करते हैं तो उनकी प्लानिंग या रणनीति के अनुसार खुद को ढालना होता है। मैं मानता हूं कि एक टीम के अंदर नियम और अनुशासन होना बहुत जरूरी है। हम प्रोफेशनल प्लेयर हैं और हमें शिकायत नहीं करनी चाहिए। वह (चंद्रकांत पंडित) टीम के साथ काफी अच्छा काम कर रहे हैं और हमारी भी कोशिश जारी है और हम कर भी रहे हैं।’

यह भी पढ़ें- IPL 2024: संजू सैमसन ने उतारे 5 विदेशी खिलाड़ी, RR पर लगा बेईमानी का आरोप! जानें पूरा नियम

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: गंभीर-विराट की टीमों के बीच लड़ाई, आंकड़ों ने आरसीबी की टेंशन बढ़ाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola