RCB vs KKR: गंभीर-विराट की टीमों के बीच लड़ाई, आंकड़ों ने आरसीबी की टेंशन बढ़ाई

IPL 2024 RCB vs KKR: आईपीएल 2024 के 10वें मैच में केकेआर का सामना आरसीबी से होने जा रहा है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर केकेआर के आंकड़े शानदार हैं। लेकिन अभी तक मौजूदा सीजन में सभी मैच होम टीम जीती है।

IPL 2024 RCB vs KKR Bengaluru Chinnaswamy Stadium Gautam Gambhir Virat Kohli Face Off

RCB vs KKR Gautam Gambhir and Virat Kohli Face Off

IPL 2024 RCB vs KKR: आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर तो होगी ही साथ ही केकेआर के मेंटोर गौतम गंभीर और आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली का भी आमना-सामना होगा। आखिरी बार जब विराट और गंभीर का आमना-सामना हुआ था, उस वक्त मैदान पर भयंकर बवाल कटा था। वो समय था आईपीएल 2023 का जब गंभीर लखनऊ के मेंटोर था और चिन्नास्वामी के मैदान पर कोहली व नवीन उल हक की लड़ाई हो गई थी।

विज्ञापन

अब लगभग एक साल बाद दोनों दिग्गज आमने-सामने होंगे और उस तीखी बहस के नजारे फैंस के जहन में फिर से ताजा होने लगे हैं। उस वक्त गंभीर और विराट के बीच भी बहस होती दिखी थी। इतना ही नहीं अक्सर दोनों दिग्गजों के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं। हालांकि, गंभीर ने अक्सर इन सभी बातों को नकारा है। कमेंट्री के दौरान वह विराट की तारीफ भी करते रहते हैं। यानी यह एक सोशल मीडिया हाइप है जो अगले कुछ घंटों में भी दिखेगी जब केकेआर का सामना आरसीबी से होगा।

विज्ञापन

आंकड़े आरसीबी के खिलाफ

हेड टू हेड में भी जहां केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ उसके 14 जीत के मुकाबले 18 मैच जीते हैं। वहीं बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में भी आरसीबी का प्रदर्शन केकेआर के खिलाफ खराब रहा है। 2015 के बाद से यहां आरसीबी ने केकेआर को नहीं हराया है। पिछली पांच भिड़ंत जो 2016 से 2023 तक हुई हैं, उसमें हर बार केकेआर ने आरसीबी को उसी के मैदान पर खदेड़ा है। ऐसे में यहां आरसीबी के लिए टेंशन बढ़ सकती है।

विज्ञापन

आरसीबी को इस आंकड़े से मिलेगा सुकून

मौजूदा आईपीएल 2024 में आरसीबी ने पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गंवाया था, लेकिन फिर दूसरे मैच में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना खाता खोला था। उधर केकेआर की बात करें तो टीम इस बार अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। आंद्रे रसेल ने फॉर्म में वापसी के संकेत पहले मैच से ही दे दिए हैं। टीम ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी थी। मगर एक बात ऐसी है जो आरसीबी को सुकून दे सकती है वो ये कि इस सीजन अभी तक जो 9 मैच हुए हैं सभी होम टीम ने जीते हैं। यानी उस लिहाज से आज आरसीबी की जीत का संयोग बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ