CSK vs KKR MS Dhoni Exposed: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद काफी चर्चा में आ गए हैं। एमएस धोनी ने इस मैच के दौरान कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनकी पोल खुल गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। चेन्नई ने इस मुकाबले को 7 विकेट शेष रहते ही अपने नाम कर लिया, बावजूद इसके चेन्नई के पूर्व कप्तान को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। थाला की कौन सी पोल खुल गई, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा ने अभी तक नहीं किया है हार्दिक को माफ! एक पोस्ट ने खोल दिए सारे राज
माही की कौन सी चाल पड़ी भारी
कोलकाता ने चेन्नई को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया था। यह लक्ष्य काफी आसान था, अगर सामने सीएसके जैसी मजबूत टीम हो, फिर तो यह लक्ष्य हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं है। सीएसके भी इस लक्ष्य को हासिल करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही थी। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अर्धशतक लगाकर नाबाद खेल रहे थे। गायकवाड़ ने इस मैच में 58 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली है। इस दौरान जब लक्ष्य आसान हो गया था, तब शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए और रनों की आंधी ला दी। दुबे ने महज 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली और मैच को एकदम करीब ला दिया। जब सीएसके को जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी, तब शिवम दुबे आउट हो गए। महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर सातवें या फिर छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। लेकिन जब सीएसके को जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी और सीएसके के सिर्फ 3 विकेट गिरे थे, लेकिन फिर भी खुद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए पहुंच गए।
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: मैच से पहले लखनऊ को लगा करारा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हो सकते हैं टीम से बाहर!
फैंस समझ गए धोनी की मास्टर चाल
जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आए, इस दौरान चेन्नई के पास अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज बचे थे। लेकिन फिर भी माही इन तीनों को छोड़कर खुद बल्लेबाजी के लिए पहुंच गए। इस दौरान पूरा स्टेडियम भले ही धोनी-धोनी के नारे लगा रहा था, लेकिन बाद में धोनी को जमकर ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया फैंस धोनी पर कई आरोप लगा रहे हैं। फैंस का कहना है कि धोनी हर जीत का, हर एक उपलब्धि का क्रेडिट लेना चाहते हैं। वह दूसरे बल्लेबाजों का क्रेडिट खाना चाहते हैं, इसलिए जब टीम पूरी तरह से मैच जीत चुकी थी, ऐसी स्थिति में धोनी खुद क्रेडिट लेने के लिए मैदान पर पहुंच गए। लेकिन फैंस अब धोनी की चाल समझ चुके हैं, इस कारण से माही को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- MI छोड़ने के बाद किस टीम के साथ जुड़ सकते हैं रोहित शर्मा? IPL के बीच फ्रेंचाइजी ने दिया ओपन ऑफर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines