IPL 2024: रोहित शर्मा ने अभी तक नहीं किया है हार्दिक को माफ! एक पोस्ट ने खोल दिए सारे राज

Rohit Sharma and Hardik Pandya Controversy: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच अभी भी सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है। बीच मैदान भले ही दोनों एक दूसरे से बातचीत करते दिखते हैं, हार्दिक रोहित को गले लगाते भी दिखते हैं, लेकिन यह ड्रेसिंग रूम की सच्चाई नहीं है।

IPL 2024 Rohit Sharma Viral Post After Win vs Mumbai Indians Hardik Pandya

Rohit Sharma and Hardik Pandya Controversy: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के वर्तमान कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच अभी भी सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है। मैच के दौरान मैदान पर हार्दिक पांड्या द्वारा भले ही एक पॉजिटिव माहौल दिखाने की कोशिश की जाती है। लेकिन सच्चाई ये है कि रोहित शर्मा ने अभी तक हार्दिक पांड्या को माफ नहीं किया है। इस आईपीएल सीजन की पहली जीत के बाद रोहित शर्मा ने जो पोस्ट किया है, इससे खुलासा हो गया है कि रोहित अभी तक हार्दिक से नाराज चल रहे हैं।

बता दें कि मैच के बीच कई दफा ऐसा देखने को मिला है, जब हार्दिक रोहित को बीच मैदान गले लगा लेते हैं। दोनों के बीच मैदान पर बातचीत भी देखने को मिलती है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ड्रेसिंग रूम की सच्चाई कुछ और ही है। जो हमें कैमरे के सामने देखने को मिल रहा है, वो सिर्फ बनावटी है, जिसका सच्चाई से कोई नाता नहीं है। चलिए आपको बताते हैं रोहित के किस पोस्ट ने खलबली मचा दी है।

इस वीडियो में देखें रोहित शर्मा के किस पोस्ट ने खोल दिए सारे राज…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ