LSG vs DC: मैच से पहले लखनऊ को लगा करारा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हो सकते हैं टीम से बाहर!

Lucknow Super Giants Big Blow: आईपीएल 2024 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स को करारा झटका लगने वाला है। इससे उनके करोड़ों फैंस सदमे में हैं। लखनऊ की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में अभी तक तो अच्छी है, लेकिन धाकड़ खिलाड़ी के बाहर होने से लखनऊ की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

IPL 2024 LSG vs DC Lucknow Player Mayank Yadav May out Delhi Match Injured

लखनऊ सुपर जायंट्स।

Lucknow Super Giants Big Blow: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच केएल राहुल की टीम अपने होम ग्राउंड पर खेलने वाली है। लखनऊ के लिए आईपीएल 2024 का आगाज काफी शानदार रहा है। एलएसजी इस आईपीएल सीजन में अभी तक 4 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 3 मैचों में जीत मिली, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। एलएसजी के लिए अभी तक यह आईपीएल भले ही शानदार रहा है, लेकिन अब लखनऊ की मुश्किलें बढ़ सकती है। लखनऊ का धाकड़ खिलाड़ी टीम से बाहर हो सकता है। इससे उनके करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन खिलाड़ी दे सकता है लखनऊ को झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स को इस आईपीएल सीजन का अगला मुकाबला 12 अप्रैल को खेलना है। यह मैच प्वाइंट्स टेबल में सबसे खराब कंडीशन वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। खास बात है कि अगर दिल्ली अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि एक घायल शेर और अधिक खतरनाक होता है। दिल्ली इस सीजन अभी तक कुल 5 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ एक मुकाबले जीत पाई है। ऐसे में ऋषभ पंत की टीम किसी भी कीमत पर कमबैक करने की सोच से खेलते उतरेगी। इस बीच अगर लखनऊ का धाकड़ खिलाड़ी टीम से बाहर हो जाता है, तो दिल्ली को इसका फायदा मिल जाएगा। बता दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस दौरान तो लगा कि खिलाड़ी को हल्की चोट लगी है, मयंक आसानी से वापसी कर लेंगे, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह दिल्ली के खिलाफ मैच से भी बाहर रह सकते हैं।

विज्ञापन

मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार है दिल्ली

केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक यादव काफी खास हथियार बन गए हैं। खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी की रफ्तार से अच्छे-अच्छों को डरा रखा है। वह 157 की रफ्तार से गेंद फेंकने के कारण भी काफी सुर्खियों में रहने लगे हैं। उन्होंने पहले तो पंजाब किंग्स के खिलाफ शिखर धवन को 156 की रफ्तार से गेंद डालकर हैरान कर दिया था, इसके बाद आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने कैमरून ग्रीन को 157 की रफ्तार से गेंद डालकर सभी को भौचक्का कर दिया। इस आईपीएल सीजन में मयंक ने अभी तक खेले गए कुल 3 मुकाबले में 6 विकेट लिए हैं। ऐसे में अगर वह दिल्ली के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं, तो इससे राजधानी टीम को फायदा मिल सकता है, जबकि लखनऊ को करारा झटका लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ