हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024 : 'सच बोला लाइट आ गई,' CSK ने रुतुराज के लिए क्यों कही ये बात

IPL 2024 Chennai Super Kings Start Practice : आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Ruturaj Gaikwad

Chennai Super Kings Start Practice Chepauk Stadium: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। 17वें सीजन का पहला मैच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पहले खिताब का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी है। जिसका एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ कुछ ऐसा कहते हैं कि उसी समय मैदान पर लाइट आ जाती है। गायकवाड़ के अलावा कई युवा खिलाड़ियों ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

चेन्नई आकर अच्छा लगता है

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि चेन्नई में आकर अच्छा महसूस होता है, खासकर यहा पर फैंस आपको काफी स्पोर्ट करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह सब काफी पंसद हैं। रुतुराज ने जैसे ही यह बोला उसी समय मैदान पर लाइट आई गई थी। बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के अहम बल्लेबाज हैं। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान भी माना जा रहा है। बता दें कि रुतुराज की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियाड खेल गोल्ड मेडल जीता था। जबकि सूर्यकुमार की कप्तानी वाली टीम में रुतुराज को उपकप्तान बनाया गया था।

ये भी पढे़ं- IND vs ENG: एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा के सामने कैमरामैन ने की ऐसी गलती, मांगनी पड़ गई माफी; हिटमैन के रिएक्शन ने जीता दिल

विज्ञापन

चेन्नई आकर घर जैसा लगता है

स्पिनर प्रशांत सोलंकी को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है। जिसके बाद वह भी चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि चेन्नई आकर हमेशा अच्छा फील होता है। यहां आकर ऐसा लगता है जैसे घर आ गए हो। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर निशांत सिंधु ने कहा कि जहां से वह आए हैं उधर थोड़ी सर्दी होती है। जबकि चेन्नई में ज्यादा गर्मी है। जबकि तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने कहा कि यहां आकर अच्छा लग रहा है। खासकर येलो जर्सी में।

ये भी पढे़ं- T20 World Cup 2024: भारत-पाक मैच की टिकट का दाम देखकर फैंस के उड़े होश, करोड़ों में है कीमत

विज्ञापन

22 मार्च को चेन्नई का पहला मैच

आईपीएल 2024 का ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को शिकस्त दी थी। जिसके बाद चेन्नई आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola