IPL 2024 Ruturaj Gaikwad New Chennai Super Kings Captain Social Media Post Speculations

IPL 2024: 'रुतुराज गायकवाड़ बन सकते हैं CSK के नए कप्तान!' फ्रेंचाइजी के नए Video से क्या मिले संकेत

IPL CSK Captaincy New Video Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2024 से पहले एमएस धोनी के एक पोस्ट ने थाला फैंस की चिंता बढ़ा दी है। धोनी ने अपने नए रोल के संकेत दिए। इसके कुछ ही घंटों के अंदर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसके बाद लोगों को ऐसा लगने लगा कि क्या रुतुराज गायकवाड़ टीम के नए कप्तान बन सकते हैं।

IPL CSK Captaincy New Video Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन से करीब 18 दिन पहले सोमवार 4 मार्च को एमएस धोनी ने अपने एक पोस्ट से सीएसके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। धोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह जल्द ही आईपीएल के नए सीजन में अपने नए ‘रोल’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि धोनी कप्तानी छोड़ रहे हैं या फिर मेंटोर के रोल में आने वाले हैं, ऐसे कई सवाल उठे? कुछ ही घंटे के अंदर फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर कर दिया जिसमें सबसे पहले लीड में दिखते हैं रुतुराज गायकवाड़ और इसके कैप्शन ने इन अटकलों को तेज कर दिया कि क्या रुतुराज गायकवाड़ बन सकते हैं सीएसके के अगले कप्तान?

विज्ञापन

क्या फ्रेंचाइजी ने दिए कप्तान बदलने के संकेत!

विज्ञापन

एमएस धोनी के पोस्ट के कुछ ही घंटों के बाद फ्रेंचाइजी ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो पर कैप्शन अंग्रेजी में दिया,’The heart wants what it wants!’ इसका हिंदी में मतलब होता है कि दिल जो चाहता है वो चाहता है। यह काफी कंफ्यूज करने वाला कैप्शन था लेकिन आजकल फैंस काफी एक्टिव रहते हैं। जिस वक्त से धोनी ने पोस्ट किया था, उसके बाद से ही रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का अगला कप्तान लोग बताने लगे थे। वहीं कुछ ही देर में सीएसके के इस पोस्ट ने उनके संकेत को औैर पुख्ता कर दिया। हालांकि, अभी सच क्या है इसका पता नहीं लग पाया है।

https://twitter.com/rr3815126/status/1764691213184385237

विज्ञापन

देखें लोगों ने किस तरह किया रिएक्ट

सीएसके के इस वीडियो पोस्ट और उसकी कैप्शन को लेकर लोगों ने काफी कमेंट्स करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने रुतुराज को सीएसके की नई दिल की धड़कन और अगला कप्तान बता दिया। कुछ ने यह भी लिखा कि एडमिन ने साफ संकेत दे दिया है कि क्या होने वाला है। मतलब ज्यादातर लोगों का ईशारा इसी ओर था कि रुतुराज को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

कैसा रहा है रुतुराज गायकवाड़ का आईपीएल करियर?

रुतुराज गायकवाड़ ने 2020 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद से वह चार सीजन येलो आर्मी के लिए खेल चुके हैं। उनका प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक कुल 52 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 1 शतक और 14 अर्धशतक समेत 1797 रन दर्ज हैं। उनका औसत करीब 40 का है तो स्ट्राइक रेट 135 से थोड़ा ज्यादा है। उन्होंने 2021 में सीएसके के लिए ऑरेंज कैप भी जीती थी। साल 2023 में भी टीम को चैंपियन बनाने में रुतुराज ने अहम योगदान निभाया था। रुतुराज के पास कप्तानी का अनुभव है। वह टीम इंडिया के लिए भी एशियन गेम्स में बी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। वह भारत के लिए 6 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ